फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarangar: Youth dies under suspicious circumstances, injured man died during treatment

Muzaffarangar: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, जानलेवा हमले में घायल विकास ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

Wed, 07 Jun 2023 12:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Jun 2023 12:48 PM IST
सार

चरथावल थाना क्षेत्र के बधाई कलां गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई जबकि खतौली के भैंसी गांव में जानलेवा हमले में घायल युवक ने मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Muzaffarangar: Youth dies under suspicious circumstances, injured man died during treatment
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के बधाई कलां गांव में संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं खतौली के भैंसी गांव में  जानलेवा हमले में घायल हुए युवक विकास ने बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चरथावल जनपद के बधाई कलां गांव से डायल 112 पर सूचना मिली की अनुज कुमार (25) की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की गई तो परिजनों ने बताया कि अनुज नशा करता था। बुधवार सुबह करीब छह बजे उसने अपने घर में पंखें से लटककर आत्म हत्या कर ली है। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: दूध, खोया हो या मसाले या तेल, नहीं थम रहा खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

Muzaffarangar: Youth dies under suspicious circumstances, injured man died during treatment
मामले की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उपचार के दौरान घायल व्यक्ति की मौत
खतौली के गांव भैंसी में जानलेवा हमले में घायल विकास की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने थाने पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भैंसी निवासी अनीता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका पति विकास कुछ दिन पहले मजदूरी करने के लिए जा रहा था। रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला करते हुए सिर में चोट पहुंचा दी थी।

उसे उपचार के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, पीड़िता ने तहरीर दी थी। घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने थाने पहुंचकर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed