फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The conspiracy to shut down government-run sugar mills must be investigated: Malik

Muzaffarnagar News: विषम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाओं के आवेदन करने की तिथि बढ़ी

Mon, 26 Oct 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The conspiracy to shut down government-run sugar mills must be investigated: Malik
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 की स्नातक और परास्नातक विषम सेमेस्टर की मुख्य और बैक परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। तीसरे सेमेस्टर के मुख्य परीक्षा फॉर्म दो नवंबर तक ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। प्रथम सेमेस्टर की अमुख्य परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अलग से कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

सनातन धर्म महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि संबंधित सेमेस्टर के विद्यार्थियों को 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद 29 अक्टूबर तक महाविद्यालय में परीक्षा फॉर्म जमा किए जा सकेंगे। महाविद्यालयों को नॉमिनल रोल (एनआर) सहित परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में 30 अक्टूबर तक जमा कराने होंगे।
विज्ञापन

तृतीय सेमेस्टर के मुख्य परीक्षा फॉर्म के लिए समर्थ पोर्टल पर दो नवंबर तक ऑनलाइन शुल्क जमा किया जा सकेगा। विद्यार्थियों को तीन नवंबर तक महाविद्यालय में फॉर्म जमा करना होगा। महाविद्यालयों को चार नवंबर तक एनआर सहित परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय में जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed