फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   muzafarnagar rld new zila adhyaksh news

Muzaffarnagar News: काफिले के साथ जिलाध्यक्ष पर बरसे फूल, एकजुटता का संकल्प

Sat, 07 Feb 2026 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
muzafarnagar rld new zila adhyaksh news
सरकुलर रोड ​स्थित रालोद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय राठी के स्वागत समारोह को संबो​धित करते वक्त
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय राठी का अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी की ताकत बढ़ाने का काम किया जाएगा। रालोद के कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। कार्यकर्ता समन्वय के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन

वसुंधरा कॉलोनी से शुरू वाहन काफिले के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर तरसपाल मलिक भी मौजूद रहे। नगर के विभिन्न चौराहों से होते हुए यह स्वागत यात्रा कार्यालय तक पहुंची, जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नए जिलाध्यक्ष का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।
विज्ञापन

नए जिलाध्यक्ष संजय राठी के आगमन पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया। स्वागत यात्रा में बड़ी संख्या में गाड़ियां शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संजय राठी का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और नारे लगाकर स्वागत किया गया। यात्रा का समापन पार्टी कार्यालय पर हुआ, जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर नए जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया।

इनमें कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, विधायक राजपाल बालियान, विधायक मिथलेश पाल, राजीव बालियान, प्रदेश संगठन महामंत्री अजीत राठी, सुधीर भारतीय, रामनिवास पाल, कृष्ण पाल राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, विकास कात्यान, विदित मलिक मौजूद रहे।

सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय राठी के स्वागत समारोह को संबोधित करते वक्त

सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय राठी के स्वागत समारोह को संबोधित करते वक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed