मुस्लिमों को सीएए से घबराने की जरूरत नहीं
खतौली। नगर की बिद्दीवाड़ा मार्केट में भाजपा की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने सीएए के बारे में लोगों को जानकारी दी।
गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सतीश खटीक, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र जैन, नगराध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय, सुरेश आर्य, मदन छाबड़ा आदि ने कहा कि यह कानून पाकिस्तान, बंग्लादेश, अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर आए गैर मुस्लिमों के लिए है। 31 दिसंबर 2014 से पहले जो भी हिंदू, सिख, बौद्ध, पारसी भारत में आए हैं, उन्हें नागरिकता दी जाएगी। यहां के मुस्लिमों को इस कानून से घबराने की आवश्यकता नहीं है। सीएए के बारे में विपक्षी पार्टियां भ्रांतियां फैलाकर लोगों को गुमराह कर रही हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। संचालन राकेश प्रजापति ने किया। इस दौरान काजी कल्लू, पिंकी जैन, डॉ. हबीब रहमान, डॉ. मुकेश दत्त, वकील खान, सायरा खान, विरायत अली, नजराना, नूरजहां, रवि ग्रोवर, जफर अली, नाजीम राव, संदीप रोधिया, सुंदर खटीक, अमित त्यागी, अंकित बटला, श्याम रहेजा, आशीष जोनी, विनोद राजपूत, अश्वनी वाल्मीकि, अमित जैन, कुंवर सेन जैन, डॉ. आरडी मलिक, संजय जैन, मोहित जैन, वरदान प्रजापति आदि उपस्थित रहे।