{"_id":"61b0fb1d04ba660ebd41eb50","slug":"muslim-conference-of-bjp-minority-front-today-devband-news-mrt5680829129","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का मुस्लिम सम्मेलन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का मुस्लिम सम्मेलन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का सम्मेलन बृहस्पतिवार को रेलवे रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी तैयारी में जुटे हैं।
सम्मेलन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली और प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली समेत अन्य नेता संबोधित करेंगे। सम्मेलन में भारी भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी स्थानीय नेताओं को भी सौंपी गई है। अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कमेटी के सदस्य डॉ. फिरोज चौहान ने बताया देवबंद में होने जा रहा मुस्लिम सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। सम्मेलन के माध्यम से मुसलमानों में फैले भ्रम को भी दूर करने का प्रयास किया जाएगा, क्योंकि देवबंद की धरती से पूरे विश्व में संदेश जाता है। इसलिए भाजपा ने देवबंद की धरती से पहला मुस्लिम सम्मेलन करने का निर्ण लिया है।