फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Murderer's wife also arrested for destroying evidence...

Muzaffarnagar News: सबूत मिटाने के आरोप में हत्यारोपी की पत्नी भी गिरफ्तार

Wed, 17 Jul 2024 04:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Murderer's wife also arrested for destroying evidence...
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के मोहल्ला अग्रसेन विहार निवासी धर्मेंद्र हत्याकांड में जेल भेजे गए आरोपी रोहित की पत्नी विजुल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर घटना के बाद सबूत मिटाने का आरोप है। पुलिस तीसरे आरोपी रोहित के साले की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीओ मंडी रूपाली राव ने बताया कि आरोपी रोहित की पत्नी की भूमिका सबूत मिटाने में सामने आई है। घटना छह जुलाई की थी। उस समय वह स्कूल में गई थी। शाम को वापस आई। धर्मेंद्र का शव घर में दो दिन तक रखा रहा था। शव को घर से बाहर फेंकने तक वह घर पर ही रही थी। इस दौरान सबूत मिटाए गए। जांच पड़ताल के बाद महिला को गिरफ्तार किया गया है। शव मंसूरपुर क्षेत्र में फेंक कर आने वाले रेहड़ा चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

अग्रसेन विहार निवासी ऑटो मोबाइल कंपनी का कैशियर धर्मेंद्र तीन लाख 64 हजार की रकम के साथ छह जुलाई को लापता हो गया था। उसका शव आठ जुलाई को मंसूरपुर क्षेत्र में जंगल में पड़ा मिला था। पुलिस ने मृतक के साथ पूर्व में कंपनी में काम करने वाले दोस्त वसुुंधरा कालोनी निवासी रोहित को गिरफ्तार किया था। उसने पुलिस को बताया था कि धर्मेंद्र को उसने उसके उधार के पांच हजार रुपये लौटाने के बहाने से बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी। उसके पास मौजूद रकम अपने पास रख ली थी और शव को घर के बाहर बाथरूम में छिपा दिया था। बाद में रेहड़ा चालक को पचास हजार रुपये देकर शव जंगल में फिकवा दिया था। मृतक के चचेरे भाई अभिनव चौधरी ने रोहित, उसकी पत्नी विजुल व उसके साले के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों ने एसएसपी से मिलकर अन्य दोनों आरोपियों की भी गिरफ्तारी की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed