{"_id":"6114102a8ebc3e7b890c2cf2","slug":"murderer-dies-in-court-premises-muzaffarnagar-news-mrt55147931","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी परिसर में हत्यारोपी की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी परिसर में हत्यारोपी की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी परिसर में हत्यारोपी की मौत
मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में बुधवार दोपहर कोर्ट में पेशी पर जा रहे हत्यारोपी की मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव सहावली निवासी विपिन उर्फ कालू वर्ष 2018 में अपने चाचा की लाइसेंसी बंदूक की गोली लगने से हुई मौत के मामले में आरोपी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जहां से वह कुछ समय बाद जमानत पर छूट गया था। बुधवार दोपहर विपिन उर्फ कालू परिजनों के साथ इसी मामले में तारीख पर कोर्ट में आया था। जैसे ही वह कचहरी परिसर पहुंचा, अचानक अचेत होकर गिर गया। परिजन उसको लेकर शहर के सरकुलर रोड स्थित एक हार्ट क्लीनिक पर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इस मामले में किसी प्रकार के कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। इस पर सिविल लाइंस पुलिस ने परिजनों को हत्यारोपी के शव को सौंप दिया।