फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Murder of Mujaffarnagar resident engineer Sudhir and his brother Sandeep

कश्मीर में दूधली के इंजीनियर सुधीर और उसके भाई संदीप की दहशतगर्दों ने की थी हत्या

Mon, 04 Mar 2019 12:09 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Mon, 04 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Murder of Mujaffarnagar resident engineer Sudhir and his brother Sandeep
फाइल फोटो।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के हमले में देश के जवानों की शहादत से लोग गुस्से में हैं। पुलवामा में सीआरपीएफ के 42 जवानों के बलिदान के बाद से दूधली गांव के मास्टर रामपाल सिंह उद्वेलित हो गए हैं। पुलवामा में ही दहशतगर्दों ने अगवा कर उनके दोनों बेटों की हत्या कर दी थी। उनका एक बेटा रेलवे में इंजीनियर था। दोनों बेटों की हत्या से उनके परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। बेटों को खोने के बाद उनकी पत्नी भी चल बसीं। आतंकियों का दिया असहनीय दर्द लिए वे किसी तरह से अपनी जिंदगी काट रहे हैं।
विज्ञापन


कश्मीर में आतंकी हमलों में देश के हजारों परिवारों ने अपने बेटों को देश की रक्षा में खो दिए हैं। चरथावल ब्लॉक के गांव दूधली के ठाकुर रामपाल सिंह के दो बेटे सुधीर और संदीप पुंडीर थे। बताते हैं कि इंजीनियर बनने के बाद बड़े बेटे सुधीर पुंडीर की नियुक्ति इरकॉन कंपनी में हो गई थी। उनकी कंपनी को उधमपुर कटरा रेलवे लाइन बनाने का प्रोजेक्ट मिला। सुधीर पुलवामा में ही रहता था। यह वर्ष 2004 की बात है। छोटा भाई संदीप अपनी माँ रामवती के साथ 18 जून को वैष्णो देवी माता दर्शन को कश्मीर गए थे।
विज्ञापन


23 जून को काजीगुड़-बारामुला रेलवे लाइन का निरीक्षण करना था। बड़े भाई के साथ कश्मीर देखने की चाह में संदीप भी चला गया। आतंकियों ने दोनों भाइयों को अगवा कर लिया। 25 जून को दोनों की सिर कटी लाशें बारामुला के जंगल में मिली। बेटों के साथ अगवा किए रेलवे ठेकेदार अशरफ और ड्राइवर को आतंकियों ने छोड़ दिया। बेटों को खो देने का वियोग मां रामवती सहन नहीं कर पाई। छह साल पहले वह गुजर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बेटियां है, उन्हीं के सहारे जिंदगी कट रही है। रामपाल ने कहा कि पता नहीं क्या कसूर रहा कि आतंकियों ने घर के चिराग बुझा दिए। पुलवामा आतंकी हमले में जिन परिवारों के बेटे वतन की खातिर शहीद हो गए, उनका दर्द मुझे सोने नहीं देता। खेतीबाड़ी बटाई पर दे रखी है। जैसे तैसे जिंदगी की सांझ को बिता रहा हूं। वह कहते है कि जब तक कश्मीर में आतंकवाद जड़ से खत्म नहीं होगा, देश के बेटों की शहादत नहीं रुकेगी।

पीएम मोदी ने सुधीर की स्मृति में किया था कटरा पुल का नामकरण
चरथावल। रेलवे मंत्रालय ने शहीद इंजीनियर सुधीर पुंडीर की स्मृति में उधमपुर-कटरा रेलवे लाइन पर बने एक पुल का नामकरण उन्हें समर्पित किया है। चार जुलाई, 2014 को पीएम नरेंद्र मोदी ने इस लाइन पर माता वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के लिए कटरा रेलवे ट्रैक का लोकार्पण किया था।

पूरे देश को अभिनंदन की बहादुरी पर नाज
खतौली। पूर्व सूबेदार नारायण सिंह ने पाकिस्तान के साथ दो बार जंग लड़ी थी। उनमें देशप्रेम का जज्बा उस वक्त फौज में रहते हुए भी रहा और आज भी वहीं जज्बा है। उन्होंने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने जिस तरीके से पाक के अंदर घुसकर अपने शौर्य का पराक्रम दिखाते हुए अपने विमान मिग-21 से पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया था। आज पूरा देश उनके बहादुरी को सलाम कर रहा है।

खतौली ब्लाक के गांव खानपुर निवासी पूर्व सूबेदार नारायण सिंह वर्ष 1962 में सेना की 7-जाट रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। उन्होंने वर्ष 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ सियालकोट सेक्टर में दुश्मन मुल्क के सैनिकों के साथ जंग की थी। इसके बाद वर्ष 1971 में बांग्लादेश को पाकिस्तान के कब्जे से मुक्त कराने को बांग्लादेश में ही पहुंचकर दुश्मन सेना के दांत खट्टे किए थे। जिसमें भारतीय सैनिकों ने जांबाजी दिखाते हुए पाक के हजारों सैनिकों को गिरफ्तार कर उनका सरेंडर कराया था।


इस जंग को जीतने के बाद भारतीय सैनिकों को गर्व और खुशी महसूस हुई थी। पूर्व सैनिक ने बताया कि कश्मीर में सरकार में पत्थरबाजों और अलगाववादी नेताओं पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है, तभी जाकर कश्मीर में शांति स्थापित हो सकती है। आतंकवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों के ठिकानों पर इसी प्रकार से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। आतंकवादियों को सीमा में घुसने से पहले ही ढ़ेर करना होगा, तभी भारत में शांति बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed