{"_id":"66428a92d891c1fca10ce304","slug":"murder-of-a-young-man-by-strangulation-allegation-of-hanging-the-dead-body-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-122261-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गला घोटकर युवक की हत्या, शव फांसी पर लटकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गला घोटकर युवक की हत्या, शव फांसी पर लटकाने का आरोप
Tue, 14 May 2024 03:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 14 May 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
तितावी के धनसैनी में युवक की मौत के बाद जांच करती पुलिस
मुजफ्फरनगर, तितावी। मुजफ्फरनगर के पटेल नगर निवासी युवक को घर से बुला कर गांव धनसैनी में बंधक बनाकर पीटा गया। गला घोंट कर हत्या कर दी। शव को फांसी पर लटका दिया। मौके पर पहुंचे मृतक युवक के पिता व रिश्तेदार को आरोपियों ने तमंचों से डरा धमका कर भगा दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पांच युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
मुजफ्फरनगर पटेल नगर निवासी युवक लव कुमार पुत्र रमेश ने तितावी के गांव धनसैनी निवासी फाईनेंसर विशु से रुपये ब्याज पर लिए थे। वह रुपये लौटा नहीं पाया था। आरोप है कि 11 मई को वीशू अपने साथी सन्नी, प्रवीण, भाेलू व एक अन्य के साथ लवकुमार के घर पहुंचा था। उन्होंने लव कुमार को बात करने के बहाने बुलाया और इसके बाद उसके परिजनों को बताया कि वह उसे साथ ले जा रहे हैं और शाम तक वापस भेज देंगे। लेकिन दो दिन तक लव कुमार वापस नहीं पहुंचा। तब उसके पिता रमेश कुमार अपने रिश्तेदार सैदपुरा खुर्द निवासी रमेश के साथ अपने बेटे को तलाशते हुए गांव तितावी के गांव धनसैनी में पहुंचे। वहां प्रवीण के घेर में पांचों युवक लव कुमार के साथ मारपीट कर रहे थे। उसकी गला घाेंट कर हत्या कर दी गई।
पांचों आरोपी युवकों ने लव कुमार के पिता व रिश्तेदार को तमंचों से डरा धमका कर भगा दिया। इसके बाद सूचना देने पर तितावी पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय लव कुमार का शव कमरे में फांसी पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव उतारा। मृतक लव कुमार के पिता रमेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।