फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   murder

किशोरों ने कुकर्म के बाद छात्र को मार डाला

Sun, 07 Feb 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 07 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
murder
खतौली। एक किशोर ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्र को कुकर्म करने के बाद ईंटों से कुचलकर बेरहमी से मार डाला। हत्थे चढ़े आरोपी की निशानदेही पर शुगर मिल गोदाम परिसर से लाश बरामद हुई। शव मिलते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा। जाम खुलवाने के प्रयास में भीड़ की पुलिस के साथ जमकर नोंकझोंक हुई। एडीएम और एसपी सिटी समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाकी हत्यारों को गिरफ्तार करने, आरोपियों पर रासुका लगाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


मोहल्ला शिवपुरी निवासी ओमप्रकाश प्रजापति का 12 वर्षीय पुत्र आशु कक्षा छह में पढ़ता था। शुक्रवार को आशु रेलवे लाइन के पास खेल रहा था। शाम पांच बजे वह लापता हो गया। परिजनों ने काफी जगह तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। मोहल्ले के कुछ लोगों ने आशु को मोहल्ला सद्दीकनगर आलू मिल निवासी 15 वर्षीय इब्राहिम पुत्र इरफान के साथ स्टेशन पर देखा था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे लोगों ने इब्राहिम को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इब्राहिम ने नशे की गोलियां खा रखी थीं। पुलिस ने पिता की ओर से रात में ही अपहरण का मुकदमा दर्ज कर इब्राहिम से पूछताछ शुरू कर दी थी। शनिवार सुबह छात्र के परिजनों के साथ भारी तादाद में लोग एकत्र होकर थाने पहुंचे। लोगों ने छात्र की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया।
विज्ञापन


भीड़ द्वारा हंगामा करने पर पुलिस ने फिर से इब्राहिम से सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गया। उसने बताया कि वह अपने चार-पांच दोस्तों के साथ आशु को बहलाकर रेलवे स्टेशन के पास स्थित शुगर मिल गोदाम में ले गया, जहां पर उसने दोस्तों के साथ मिलकर उससे कुकर्म किया। छात्र के घर बताने के डर से गले में फंदा लगा कर उसके सिर को ईंटों से कुचलकर हत्या कर डाली। पुलिस ने इब्राहिम की निशानदेही पर शव को मिल गोदाम परिसर की झाड़ियों से बरामद किया। छात्र की हत्या की खबर मिलने पर लोग भड़क गए। गुस्साई भीड़ ने थाने के सामने जाम लगा दिया। भीड़ ने सड़क किनारे लगी नगर पालिका की इंटरलॉकिंग ईंटों को सड़क पर डालकर वाहन रोकने शुरू कर दिए। पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की तो भीड़ की पुलिस से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ ने वाहनों पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। लोग शव को सड़क पर मंगवाने, बाकी हत्यारों को गिरफ्तार कर रासुका लगाने और पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग पर अड़ गए। एडीएम प्रशासन मनोज सिंह चौहान, एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता, एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी, आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह सहित थाना जानसठ, रामराज, मीरापुर, मंसूरपुर, रतनपुरी, भोपा, मोरना सहित कई थानों की पुलिस फोर्स व पीएसी बल मौके पर पहुंचा। भीड़ ने एडीएम व एसपी सिटी का घेराव किया।
अधिकारियों ने जाम खुलवाने के लिए मृतक के परिजनों को थाने बुलवाकर समझाया। इसके बाद अधिकारियों ने बाकी हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर रासुका लगाने, पीड़ित परिजनों को तीन लाख का नगद मुआवजा देने और दस लाख रुपये मुआवजे की संस्तुति मुख्यमंत्री को भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही भीड़ ने जाम खोला। भीड़ ने करीब दो घंटे तक जाम लगाया।

गोदाम के गेट का सरिया तोड़कर अंदर घुसे थे
खतौली। शुगर मिल गोदाम के मेन गेट पर ताला लगा था। इसलिए हत्यारों ने सबसे पहले गेट के नीचे का सरिया तोड़ा, इसके बाद छात्र आशु को गोदाम परिसर के अंदर लेकर घुसे। पुलिस ने मिल गोदाम के गेट का ताला तोड़कर अंदर से छात्र के शव को निकाला। मिल गोदाम काफी दिनों से बंद पड़ा है।

शव को पांच मीटर दूर झाड़ी में फेंका
खतौली। रेलवे स्टेशन के पास शुगर मिल गोदाम के अंदर हत्यारों ने कुकर्म के बाद छात्र के गले में फंदा डाला, इसके बाद सिर को ईंट व पत्थर से पीट-पीटकर छात्र की हत्या कर डाली। जिस जगह छात्र की हत्या की हत्यारों ने उससे करीब पांच फुट की दूरी पर खींचकर शव को झाड़ियों में डाला।


पुलिस को सभी हत्यारे नाबालिग होने का शक
खतौली। पुलिस ने छात्र की हत्या करने में शामिल सभी हत्यारे नाबालिग होने का शक जताया है। पकड़े गए हत्यारे इब्राहिम की भी उम्र 15 वर्ष बताई गई है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि इब्राहिम से पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed