फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   murder case against five

पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Fri, 25 Feb 2022 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
murder case against five
मुजफ्फरनगर, खतौली। जसौला गांव के जंगल में बरामद हुए जितेंद्र के शव के प्रकरण में परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हत्या की वजह अनैतिक संबंध बताए गए हैं।
विज्ञापन

गांव चांदसमद निवासी विरेंद्र खारी ने 19 फरवरी को थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका चचेरा भाई जितेंद्र उर्फ मोला (45) 11 फरवरी से घर नही लौटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। मंगलवार को जितेंद्र का शव जसौला के जंगल से बरामद हुआ था। मृतक के भाई मनोज निवासी चांदसमद ने अपने भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए गांव के ही रामबीर, हरबीर, जयवीर, विमल के अलावा सेठल निवासी झुनझुनी मेरठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने उक्त सभी लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धमेंद्र कुमार का कहना है कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर कोई भारी वस्तु की चोट आई है। मामले की छानबीन की जा रही है। मोबाइल रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed