फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Municipality will provide utensils and cooking gas at Anganwadi centers

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - आंगनबाड़ी केंद्रों पर बर्तन, रसोई गैस देगी पालिका

Sat, 03 Feb 2024 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 03 Feb 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Municipality will provide utensils and cooking gas at Anganwadi centers
- बाल विकास परियोजना शहर के 76 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हो रही संचालित
विज्ञापन

- हॉट कुक्ड फूड योजना शहर में नहीं हो पाई थी शुरू, 15 लाख खर्च करेगी पालिका

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर रसोई गैस और बर्तन उपलब्ध कराएगी। नगर पालिका क्षेत्र में बिना गैस और बर्तन के हॉट कुक्ड योजना नहीं चल पा रही थी। नगर पालिका ने इस योजना के लिए 15 लाख स्वीकृत किए हैं।
जनपद में बाल विकास परियोजना विभाग के अंतर्गत चलाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पका पकाया पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। शहर के 76 आंगनबाड़ी केंद्रों पर रसोई गैस और बर्तन नहीं होने पर यह योजना प्रारंभ नहीं हो पाई थी। 26 अक्तूबर 2023 को शहरी क्षेत्र में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों पर नगरपालिका परिषद को अपनी निधि और दूसरे स्रोतों से बर्तन आदि की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

इसके लिए पालिका के अभिलेखागार के द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार बाल विकास परियोजना शहर के 76 को-लोकेटेड एवं नॉन को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर निकाय निधि व अन्य स्रोतों से बर्तनों की खरीद की जाएगी। पालिका प्रशासन द्वारा थाली, प्लेट, गिलास, कटोरी, चम्मच, कूकर, भगौना, लोहे का तवा, लोहे की कढाही, चमचा बड़ा, कल्छी बड़ी, चिमटा, चाकू, बेलन, चकला, गैस सिलिंडर, गैस चूल्हा, रेगुलेटर और दस लीटर की स्टील की बाल्टी की खरीद कर केंद्रों को समान अनुपात में वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिलेखागार की रिपोर्ट के अनुसार 76 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बर्तन आदि की आपूर्ति के लिए 14 लाख 36 हजार 400 रुपये का व्ययानुमान बनाया गया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं। जिसमें सुनील कर्णवाल को ठेका छोड़ा गया है। पालिका इस बर्तन आपूर्ति पर कुल 14 लाख 58 हजार 376 रुपये खर्च करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed