फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Municipality started controlling mischievous monkeys, 30 caught

Muzaffarnagar News: उत्पाती बंदरों पर पालिका ने लगाना शुरू किया अंकुश, 30 पकड़े

Tue, 01 Oct 2024 04:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Municipality started controlling mischievous monkeys, 30 caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर मेंं उत्पाती बंदरों को पकड़वाने के लिए पालिका ने अभियान शुरू किया है। पहले दिन टीम के सदस्यों ने शहर से 30 बंदरों को पकड़कर लोहे के पिंजरे में बंद किया। पकड़े गए बंदरों को सुरक्षित जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।
जनवरी माह में आयोजित बोर्ड मीटिंग में लोगों की शिकायतों और परेशानियों को देखते हुए नगरपालिका परिषद ने शहर में उत्पाती बंदरों को पकड़वाने का प्रस्ताव पारित किया था। प्रति बंदर 510 रुपये खर्च करने के प्रस्ताव पर बोर्ड की मुहर लगी थी। इसमें बंदर पकड़ने आई टीम के सदस्यों को ठहराने और आने-जाने पर होने वाला खर्च पालिका ने वहन करना स्वीकार किया था।
विज्ञापन

प्रस्ताव पारित होने के बावजूद ठेका नहीं हो पा रहा था। पहले ठेका लेने वाली फर्म ने काम करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद भी कई बार पालिका प्रशासन ने टेंडर निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत सोमवार को मोहल्ला प्रेमपुरी से हुई। पालिका के अनुबंध के आधार पर ठेकेदार लेबर और लोहे के पिंजरों के साथ प्रेमपुरी पहुंचा और पहले दिन करीब 30 बंदरों को पकड़ा गया है। बताया कि प्रेमपुरी में अभी और भी कार्य किया जाएगा। गांधी काॅलोनी और नई मंडी पटेलनगर आदि क्षेत्रों में टीम जाकर बंदरों को पकड़ने का काम करेगी। पकड़े गए बंदरों की पालिका अधिकारियों के समक्ष गिनती कराने के बाद ठेकेदार फर्म के कर्मचारी उनको दूर जंगल में ले जाकर छोड़ेंगे। मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।

--
शिव चौक पर किया गया था प्रदर्शन
इस बीच लोगों ने लगातार प्रदर्शन कर शहरी क्षेत्र से बंदरों और आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए दबाव बनाया। प्रेमपुरी निवासी समाजसेवी बुजुर्ग डॉ. ओमपाल सिंह वर्मा ने शिव चौक पर प्रदर्शन भी किया था। समाजसेवी मनीष चौधरी ने भी इसके लिए ज्ञापन देकर आवाज उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed