{"_id":"5e711ef28ebc3ea7d36fefd5","slug":"municipality-sprayed-in-company-garden-muzaffarnagar-news-mrt4741057161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने कंपनी बाग में कराया छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने कंपनी बाग में कराया छिड़काव
विज्ञापन
मीनाक्षी चौक पर कोरोना वाइरस के प्रति जागरुकता के मददेनजर छिडकाव करते पालिका कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पालिका ने कंपनी बाग में कराया छिड़काव
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका ने मंगलवार को नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया। पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रविंद्र राठी के नेतृत्व में शिव चौक से मेरठ रोड तक सफाई गई। सड़कों के किनारे छिड़काव कराया गया। कंपनी बाग में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यहां प्रतिदिन सुबह-शाम घूमने आने वालों की भीड़ लगती है। पालिका अध्यक्ष ने नागरिकों से कोरोना से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने का आह्वान किया। इस दौरान अन्नू कुरैशी, चीफ इंस्पेक्टर राजीव कुमार, इंस्पेक्टर उमाकांत, संजय पुंडीर, लिपिक दुष्यंत, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
चौराहों पर खड़े किए पानी के टैंकर
मुजफ्फरनगर। नगर में चौराहों पर पानी के टैंकर खड़े कर दिए गए हैं। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि सभी प्रमुख स्थानों पर क्लोरीन युक्त पानी के टैंकर लगवाए गए हैं। उन्होंने नागर वासियों से आह्वान किया कि राहगीर टैंकरों के पानी से हाथ धोते रहें।
कॉलेज कैंपस को किया सेनेटाइज
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने कोरोना से बचाव के लिए एलोवीरा सेनेटाइजर तैयार किया है। प्राचार्य डॉ. एके गौतम ने बताया कि विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन द्विवेदी के नेतृत्व में कॉलेज कैंपस को सेनेटाइज किया गया। शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि एलोवीरा सेनेटाइजर एलोवीरा के पल्प एवं अन्य उपयोगी तत्वों को मिलाकर तैयार किया गया है। संस्था के अधिशासी निदेशक प्रो. एसएन चौहान ने बताया कि पूरे कैंपस में डिटॉल एवं इंसेक्टिसाइड से स्प्रे कराया गया।
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए हो रहे प्रयासों को सराहा
मुजफ्फरनगर। नागरिक सुरक्षा परिषद की बैठक में कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सरहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि जनता को बहुत जरूरी हो, तो ही यात्रा करें। बड़ी संख्या में लोग रेलवे आरक्षण आदि की बुकिंग निरस्त करा रहे हैं। ऐसे में उनसे कैंसल चार्ज नहीं लेना चाहिए। वक्ताओं ने जेल के बंदियों में भी वायरस से बचाव के इंतजाम करने की मांग की। बैठक में उत्तम चंद्र शर्मा, रेवतीनंदन सिंघल, राजेंद्र काटी, संजय मित्तल, डॉ. महेंद्र कुमार बंसल, अभिनव सुशील, अशोक अग्रवाल, भीमसेन कंसल, गौहर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।