फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Municipality seized single use plastic, there was a protest

Muzaffarnagar News: पालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की, हुआ विरोध

Fri, 23 Jun 2023 08:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Municipality seized single use plastic, there was a protest
शहर के दाल मंडी और नई मंडी क्षेत्र में चलाया गया अभियान
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर 3500 रुपये जुर्माना वसूला

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। राज्य सरकार के निर्देश पर नगर पालिका और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। शहर और नई मंडी में चले अभियान में 3500 रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान टीम को विरोध भी झेलना पड़ा

केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम विभागीय अधिकारी आरके शर्मा के नेतृत्व में जनपद में आई हुई है। शहर में नगरपालिका परिषद के अफसरों और टीम के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम मिलकर कार्रवाई कर रही है। टीम ने पुलिस बल के साथ पहले तो शहर के दाल मंडी में सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री करने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई की। इसके बाद नई मंडी में गोशाला रोड पर पहुंची। यहां पर बंसल प्लास्टिक और प्लास्टिक स्टॉकिस्ट भारत पैकेजिंग की दुकानों पर कार्रवाई की गई। अन्य दुकानों पर भी चेकिंग हुई।
विज्ञापन

भारत पैकेजिंग पर जब टीम ने कार्रवाई की बात कही तो व्यापारी बिगड़ गए। उन्होंने टीम का घेराव करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। व्यापारियों के हंगामे और विरोध के बाद पूरी टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रयोग ना करने को जागरूक किया गया। बेचने वाले दुकानदारों एवं स्टॉकिस्ट से 10.5 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त करने के साथ ही 3500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed