फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Municipality board meeting canceled due to lack of quorum

Muzaffarnagar News: खतौली - कोरम पूरा न होने पर पालिका बोर्ड बैठक निरस्त

Tue, 12 Mar 2024 12:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 12 Mar 2024 12:11 PM IST
विज्ञापन
Municipality board meeting canceled due to lack of quorum
- कर्मचारियों एवं चेयरमैन से नाराज हैं सभासद, कैसे होगा नगर का विकास
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर पालिका परिषद की होने वाली महत्वपूर्ण बैठक सभासदों की नाराजगी के चलते कोरम पूरा न होने से निरस्त कर दी गई। यह लगातार तीसरी बोर्ड बैठक निरस्त हुई है। गठन के बाद मात्र एक बोर्ड बैठक ही हो सकी है। इस बैठक में बजट पर चर्चा होने के साथ ही 27 प्रस्ताव रखे गए थे।
नगर पालिका परिषद बोर्ड गठन के बाद गत वर्ष 14 जून को बोर्ड बैठक हुई थी। इसके बाद 4 सितंबर 2023, एवं 7 मार्च 2024 की बोर्ड बैठक कोरम पूरा न होने के चलते निरस्त कर दी गई थी। सोमवार को बैठक का एजेंडा सभासदों के पास भेजा गया था, मगर बैठक में चेयरमैन शाहनवाज अली, सभासद पारस जैन, मनोज सहरावत तथा अफरोज के ही उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर हो सके। ईओ राकेश कुमार ने बताया कि कोरम पूरा न होने के कारण बोर्ड बैठक को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


सभासदों की कर्मचारियों से नाराजगी
पालिका अधिकारियों से सभासदों और कर्मचारियों की नाराजगी के चलते बोर्ड बैठक का कोरम पूरा नहीं हो रहा है। नतीजतन लगातार तीसरी बैठक निरस्त हुई है। जिससे नगर के विकास विकास का पहिया थम सा गया है। चेयरमैन शाहनवाज अली ने बताया कि बोर्ड बैठक होने से पूर्व सभासदों ने अन्य स्थान पर बैठक कर उन्हें बुलाया गया तथा पालिका अधिकारियों की शिकायत रखी। उनकी भी शिकायत रखी गई। सभासदों को समझाने के बाद भी वह नहीं माने तथा बैठक में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद का साइन बोर्ड तोड़ने पर सफाई कर्मी निलंबित
वार्ड सभासद संतोष देवी का साइन बोर्ड जानबूझ कर तोड़ने के आरोप में सफाई कर्मचारी रोहित कुमार को निलंबित कर दिया गया है। ईओ राकेश कुमार ने बताया कि कर्मचारी ने कूड़ा गाड़ी से जानबूझकर सभासद संतोष देवी का दो दिन पूर्व साइन बोर्ड तोड़ दिया था। जिसमें स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर उक्त सफाई कर्मी को निलंबित किया गया है। इस प्रकरण की जांच अवर अभियंता जल विपिन रंजन को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed