{"_id":"59f388304f1c1bec538b9aad","slug":"municipal-elections-2007","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव-2017: समीक्षा बैठक भूल टिकटार्थियों में उलझे रहे मंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव-2017: समीक्षा बैठक भूल टिकटार्थियों में उलझे रहे मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
विधायक और सांसद के साथ चर्चा करते सतीस महाना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेने आए सूबे के औद्योगिक विकास मंत्री एवं जिला प्रभारी सतीश महाना निकाय चुनाव के टिकट दावेदारों में उलझे रहे। जिले के प्रभारी मंत्री का विकास भवन में इंतजार होता रहा, मगर भाजपा सांसद और विधायकों के साथ प्रत्याशियों के मंथन में ही महाना का वक्त बीत गया। मंत्री ने संभावित प्रत्याशियों के बायोडाटा लिए और नेताओं से उनके बारे में फीडबैक लिया। मुजफ्फरनगर और खतौली नगर पालिका सीट से प्रत्याशी बनने के लिए ज्यादा पैरवी दिखाई दी।
जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश महाना दिल्ली-दून शताब्दी ट्रेन से सुबह नगर में पहुंचने के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। निर्धारित प्रोग्राम के मुताबिक उन्हें सुबह दस बजे विकास भवन में समीक्षा बैठक लेनी थी। आला अफसर, अभियंता और अन्य जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी बैठक के लिए पहुंच चुके थे। महाना के आने का इंतजार बढ़ता गया। पता चला कि प्रभारी मंत्री 11 बजे के बाद विकास भवन पहुंचेंगे। गेस्ट हाउस पर निकाय चुनाव में टिकट के दावेदारों की भीड़ बढ़ती गई। पहले से ही सांसद और एमएलए डटे थे। बार-बार अधिकारियों को फोन कर विकास भवन में इंतजार करने के लिए कहा गया, लेकिन दो बजे तक भी मंत्री नहीं पहुंच पाए।
मुजफ्फरनगर और खतौली नगर पालिका के प्रत्याशियों को लेकर ज्यादा गहमागहमी रही। प्रभारी मंत्री का आज का दौरा पूरी तरह से नगर निकाय चुनाव में टिकट के दावेदारों की पेशबंदी में बीत गया। चेयरमैन पद के लिए मुजफ्फरनगर पालिका के लिए 30 और खतौली पालिका के लिए 12 भाजपाइयों ने अपनी दावेदारी रखी। महाना को सभी टिकटार्थियों ने आवेदन दिया। नगर पालिकाध्यक्ष पद के लिए आए सभी नामों में प्रत्येक पर चर्चा हुई। जातीय समीकरणों, नफा नुकसान पर मंथन हुआ। हाईकमान को नाम भेजने के लिए लंबी मंत्रणा के बाद कुछ नामों पर गुप्त मंत्रणा हुई। चुनाव कौन मजबूत लड़ेगा, इस पर अलग-अलग दावे किए गए। जिताऊ, टिकाऊ और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को टिकट देने पर जोर दिया गया। मंत्री ने पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को मौका देने की बात कही।
विज्ञापन
मंत्री का पूरा वक्त निकाय चुनाव के मंथन और तैयारियों पर ही बीत गया। विकास भवन में बैठक नहीं हो पाई, मगर डीएम ने जरूर प्रभारी मंत्री से गेस्ट हाउस पर मुलाकात की। दोपहर बाद महाना लखनऊ के लिए निकल गए। हालांकि विकास भवन पर उनके इंतजार में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे नागरिकों को निराश लौटना पड़ा। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर महाना के साथ निकाय चुनाव प्रभारी एवं सहारनपुर के पूर्व विधायक राजीव गुंबर, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, विधायक विक्रम सैनी, कपिलदेव अग्रवाल, विजय कश्यप, प्रमोद उंटवाल, उमेश मलिक, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, सतपाल पाल आदि मौजूद रहे।
दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में होगा चुनाव
मुजफ्फरनगर। नगर निकाय चुनाव की जारी हुई अधिसूचना में मुजफ्फरनगर में दूसरे चरण में 26 नवंबर को मतदान होगा। जिले में मतदाता मुजफ्फरनगर और खतौली नगर पालिका परिषद के अलावा आठ नगर पंचायतों में अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों को चुनेंगे। घोषित आरक्षण में जिले की दस नगर निकायों में से इस बार छह महिलाओं को चेयरमैन बनने का मौका मिलेगा।
राज्य निर्वाचन आयोग की जारी अधिसूचना में जनपद की दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में दूसरे चरण में 26 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। एक दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जारी अधिसूचना के अनुसार जिले में 29 अक्तूबर से 6 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन का समय सुबह 11 बजे से लेकर दुपहर तीन बजे तक निर्धारित किया गया है। नामांकन पत्रों की जांच सात नवंबर को तथा नाम वापसी नौ नवंबर को होगी। प्रत्याशियों को दस नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। प्रत्याशियों को दो सप्ताह का समय चुनाव प्रचार के लिए मिलेगा।
26 नवंबर को मतदान सुबह 7.30 बजे से शाम 5.00 तक चलेगा। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद डीएम और एसएसपी ने तैयारियों को लेकर निकाय चुनाव में तैनात किए गए जिले के अधिकारियों से बैठक की। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से चुनाव के लिए सभी निकायों में आर और एआरओ की नियुक्ति कर दी गई है। प्रशासन सभी निकायों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर चुका है। उधर, जिले की दस निकायों में अब की बार आधी आबादी को सियासी मंच पर चमकने का मौका मिलेगा।
पहली बार मुजफ्फरनगर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए महिला चुनी जाएगी। खतौली नगर पालिका में दूसरी बार अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। जिले की आठ नगर पंचायतों में से चार में भी महिलाएं ही कुर्सी संभालेंगी। मीरापुर, भोकरहेड़ी, बुढ़ाना और सिसौली नगर पंचायतों में मतदाताओं को महिला चेयरमैन चुनना है। पुरकाजी और चरथावल नगर पंचायतों को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है।
जिले में निकायों का आरक्षण
नगर पालिका:
मुुजफ्फरनगर ------- महिला सामान्य
खतौली --------------महिला सामान्य
नगर पंचायत:
मीरापुर ------------महिला सामान्य
भोकरहेड़ी----------महिला अनुसूचित जाति
बुढ़ाना--------------महिला सामान्य
सिसौली------------महिला पिछड़ा वर्ग
जानसठ------------पिछड़ा वर्ग
पुरकाजी -----------अनारक्षित
चरथावल-----------अनारक्षित
शाहपुर-------------पिछड़ा वर्ग
टिकट पाने की पैरोकारी हुई तेज
मुजफ्फरनगर। नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद सियासी हलकों में हलचल मच गई है। प्रत्याशियों के चयन को लेकर सभी पार्टियां मंथन में जुटी हैं। वार्ड सदस्य बनने को लेकर भी युवाओं में उत्साह दिख रहा है। भाजपा से टिकट चाहने वालों की लंबी फेहरिस्त है। सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस ने भी पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने की रणनीति बना ली है। निकाय चुनाव का रणसिंघा बजते ही राजनैतिक पार्टियों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर पैरोकारी तेज हो गई है। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने शुक्रवार को पालिका और नगर पंचायतों अध्यक्ष पदों के लिए प्रत्याशियों के आवेदन लिए।
भाजपा से टिकट चाहने वालों की तादाद अधिक है। सपा ने भी चुनाव में भाजपा को कड़ी चुनौती देने के लिए दावेदार उम्मीदवारों की जीत का गणित लगाना शुरू कर दिया है। बसपा और कांग्रेस से टिकट लेकर चेयरमैनी में दांव की तैयारी में कई नेता जुटे हैं। रालोद ने भी चुनावी दंगल में कूदने की घोषणा की है। अध्यक्ष पद के अलावा वार्ड सदस्य पदों के लिए भी उम्मीदवारों में घमासान है। चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बावजूद अभी तक किसी भी सियासी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची फाइनल नहीं की है। टिकट के लिए गोलबंदी में नेता जुटे हैं। पार्टी हाईकमान से लेकर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की कृपादृष्टि के लिए टिकटार्थी कोई भी कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।