फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muharram should be celebrated in a peaceful manner

शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए मुहर्रम

Sat, 07 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Muharram should be celebrated in a peaceful manner
शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए मोहर्रम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम-एसएसपी ने शनिवार को जिला पंचायत सभागार में अफसरों की मीटिंग लेते हुए मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, इमामबाड़ों में होने वाली मजलिस में भी कोविड-19 का पालन करने के निर्देश दिए गए।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि मोहर्रम शांतिपूूर्ण तरीके से संपन्न हों, इसके लिए पहले ही सभी अराजक तत्वों को चिह्नित कर लिया जाए। यदि किसी तरह की समस्या होती है तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस-प्रशासन को दी जाए। डीएम ने पुलिस को भी 10 से 19 अगस्त तक मोहर्रम के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था कराने और एसडीएम व सीओ द्वारा लगातार इसकी मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को भी शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कहा गया। वहीं, एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि किसी भी हालत में किसी को गड़बड़ी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि किसी ने अशांति फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एडीएम वित्त आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट के साथ ही सभी एसडीएम, सीओ व पालिका ईओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।

जिला पंचायत सभागार में मुहर्रम के संबध में बैठक लेते डीएम।

जिला पंचायत सभागार में मुहर्रम के संबध में बैठक लेते डीएम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed