फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MP's allegation - SDM ignores my phone calls

Muzaffarnagar News: सांसद का आरोप- मेरे फोन काॅल्स की अनदेखी करतीं हैं एसडीएम

Sun, 09 Feb 2025 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
MP's allegation - SDM ignores my phone calls
मुजफ्फरनगर। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर आमजन की अनदेखी और खराब बर्ताव का मुद्दा गरमाता रहा है। सपा के सांसद हरेंद्र मलिक ने आरोप लगाया है कि एसडीएम सदर निकिता शर्मा उनकी कॉल की अनदेखी करती हैं। कॉल रिसीव भी कर लेती हैं तो शिष्ट आचरण नहीं करतीं। डीएम उमेश मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सपा सांसद ने डीएम को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आमजन के मुद्दों को लेकर वह अधिकारियों को कॉल करते हैं। जनता की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाता है, लेकिन एसडीएम सदर उनकी कॉल की अनदेखी कर रही हैं।
विज्ञापन

सांसद ने मामला लोकसभा सचिवालय विशेषाधिकार सेक्शन ले जाने की बात भी कही। सांसद ने यह भी कहा कि डीएम जिले के मुखिया हैं इसलिए इससे पहले वह यह मामला उनके संज्ञान में ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने प्रोटोकॉल के लिए चार महीने पहले भी एक पत्र भेजा था। उनका कहना था कि प्रोटोकॉल आदेश की छाया प्रति भेजने का आशय यही था कि उनके अधीनस्थ अधिकारी प्रोटोकॉल से व्यवहार करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आरोप लगाया कि विशेषकर एसडीएम सदर हमेशा उनके फोन की अनदेखी करती है।
--------
इनसेट
पहले इस तरह भेजा गया था पत्र
सांसद ने अपने पत्र में कहा कि दो अगस्त 2024 को भी प्रोटोकॉल की छाया प्रति भेजी गई थी। इसमें के प्रति शिष्टाचार बरतने उनसे प्राप्त प्रकरणों में समयबद्धता से कार्यवाही एवं जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने संबंधी कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से 13 सितंबर 2022 को जारी विस्तृत दिशा निर्देशों का हवाला दिया गया था।

जनप्रतिनिधियों के साथ करें शालीन व्यवहार :डीएम
डीएम उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से सम्मानपूर्वक, विनम्र एवं शालीन व्यवहार किए जाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी विस्तृत दिशा निर्देशों का हवाला दिया। निर्देशित किया कि समयबद्धता का ध्यान रखते हुए नियमानुसार गुणवत्तापरक निस्तारण कर संबंधित जनप्रतिनिधि को मौखिक एवं लिखित रूप से अवश्य अवगत कराया जाए। जनप्रतिनिधियों से दूरभाष पर प्राप्त काल एवं संदेश को नजर अंदाज नहीं करें, यदि अपरिहार्य कारणवश फोन रिसीव न किया जा सके तो शीघ्रताशीघ्र काॅल बैक किया जाए।

फोन पर दिया जाता है जवाब : शर्मा
एसडीएम सदर निकिता शर्मा का कहना है कि तहसील क्षेत्र विस्तृत है। पीड़ितों के फोन आते रहते हैं, ऐसे में यदि किसी जनप्रतिनिधि का फोन रिसीव नहीं कर पाते तो उन्हें दोबारा कॉल की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed