फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MP surrounded for salary increase

Muzaffarnagar News: वेतन वृद्धि के लिए किया सांसद का घेराव

Sun, 19 Jan 2025 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
MP surrounded for salary increase
मोरना चीनी मिल में बिजनौर सांसद चंदन चौहान को वेतन वृद्धि को ज्ञापन देते कर्मचारी।
मोरना। द गंगा किसान सहकारी चीनी मिल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन में वृद्धि की मांग को लेकर बिजनौर सांसद चंदन चौहान का घेराव किया। सांसद ने उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


चीनी मिल मोरना के सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारियों ने मोरना में एक कार्यक्रम में आए बिजनौर सांसद चंदन चौहान का घेराव कर अपनी मांग रखी। राजीव चेयरमैन, अरुण डायरेक्टर, मोहित, वेदवीर ठेकेदार, पुलकित, अंकित ठाकुर, सावन, नितिन, आशीष राठी, बबलू, सोनू, शोकेंद्र सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने बताया कि अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पिछले दो वर्षों से कर्मचारी अपनी मांग रख रहे हैं, लेकिन कोई ठोस सुनवाई और कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि मिल में ठेका प्रथा चल रही है। जिससे श्रमिकों को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। रमाला व बिजनौर चीनी मिल की तरह मोरना मिल के श्रमिकों का वेतन भी बढ़ाने की मांग कर्मचारियों ने की साथ ही श्रमिकों को अवकाश दिलाया जाए। दो वर्षों से वेतन वृद्धि रुकी है। श्रमिकों ने पद एवं अनुभव के आधार पर वेतन में वृद्धि की मांग भी उठाई। इन सभी मांगों को कर्मचारियों ने सांसद चंदन चौहान को ज्ञापन दिया। सांसद चंदन चौहान ने आश्वासन दिया कि लखनऊ जाकर मिल के श्रमिकों की समस्याओं से प्रमुख गन्ना सचिव व चीनी उद्योग सचिव से वार्ता की जायेगी। मिल प्रबंधक अजय राय ने बताया कि शासन को श्रमिकों की समस्याओं से अवगत कराया गया है। समाधान के लिए प्रयास जारी है। बजट मिलते ही वेतन वृद्धि की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed