फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mother's milk is the best food for the baby: Dr. Tarini

मां का दूध शिशु के श्रेष्ठ आहार: डॉ तारिणी

Wed, 04 Aug 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mother's milk is the best food for the baby: Dr. Tarini
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरुक कार्यक्रम में शामिल डॉक्टर्स और माताएं अपने बच्चों ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मां का दूध शिशु के श्रेष्ठ आहार: डॉ तारिणी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तनेजा हास्पिटल की संचालिका प्रसिद्ध गायकभनोॉजिस्ट डॉ. तारिणी तनेजा ने बताया मां का दूध बच्चे के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार है। इसलिए माताएं अपने बच्चों को जरूर अपना दूध पिलाएं, जिससे वह स्वस्थ रहेगा।
टेस्ट ट्यूब बेबी स्पेशलिस्ट डॉ.तारिणी तनेजा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ द्वारा एक से लेकर सात अगस्त तक स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए स्तनपान जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि स्तनपान (ब्रेस्ट फीडिंग) से शिशु को संतुलित पर्याप्त भोजन एवं एंटीबॉडीज मिलती है, जिससे उनकी रोग प्रति रोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा बच्चों को मोटापे का खतरा नहीं रहता क्योंकि मां के दूध में बाहरी दूध की तुलना में इंसुलिन काफी कम होता है। साथ-साथ मां का दूध शरीर का तापमान सामान्य रखने में दिमाग का विकास, मजबूत हड्डियां रखने में सहायक रहता है। माँ का दूध से एलर्जी, सांस संबंधी, कान संबंधी और अन्य संक्रमण की सम्भावना बहुत कम रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्तनपान से मां को भी अनेक फायदे होते है। जैसे प्रेग्नेंसी के समय बढ़ा हुआ वजन कम होना, तनाव कम रहना, स्तन और गर्भाशय के कैंसर की संभावना कम रहना।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में उन सभी माताओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया जो स्तनपान में सक्रिय रूप से शामिल हैं। उन्हें बच्चे को सही तरीके से स्तनपान कराने के बारे में जानकारी और प्रोत्साहन प्रदान किया गया।

डॉ तारिणी तनेजा।

डॉ तारिणी तनेजा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed