फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mother and child injured as roof collapses in rain in Dudhli village

दूधली गांव में बारिश में छत गिरने से मां-बच्चे घायल

Tue, 07 Sep 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mother and child injured as roof collapses in rain in Dudhli village
दूधली में मकान की छत गिरने के बाद तीन बच्चों के साथ महिला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर/चरथावल। चरथावल विकास खंड के दूधली गांव में अलसुबह तेज बारिश में मकान में सो रहे परिवार की मकान की छत गिरने से महिला सहित तीन बच्चे चोटिल हो हो गए। हादसे के बाद परिवार के सदस्यों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे। मलबे में घर का तमाम सामान दबकर बर्बाद हो गया। ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर ने जिला प्रशासन से जरूरतमंद परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। एसडीएम सदर दीपक कुमार के निर्देश पर लेखपाल ने गांव जाकर नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह भारी बरसात के बीच दूधली गांव में एक मकान की छत भरभरा कर गिर गई। हादसे में मां बेटे को चोट लगी है। गांव दूधली निवासी कुलदीप सुबह बरसात के दौरान पत्नी कुसुम व तीन बच्चों हरमन, नमन व अक्षय के साथ मकान के एक कमरे में बैठा था। इसी दौरान बरसात के चलते कमरे की छत से मिट्टी गिरने लगी। कुलदीप पत्नी और बच्चों को लेकर तुरंत कमरे से बाहर भागा। इसी दौरान छत नीचे गिर गई। हादसे में कुसुम और नमन व हरमन को चोट लगी है। ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर ने एसडीएम सदर को इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

एसडीएम दीपक कुमार ने लेखपाल को गांव जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। राजस्व निरीक्षक प्रवीण गुप्ता ने बताया लेखपाल ने पीड़ित परिवार के यहां जाकर नुकसान का मुआयना किया। परिवार को शासन द्वारा निर्धारित आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। खस्ताहाल सड़कों पर जलभराव ने आमजन की दिक्कतों मे इजाफा किया। रोहाना कलां, बहेड़ी, बधाई कलां, सैंदपुर कलां, दधेडू कलां, सलेमपुर के पास सेतु निगम द्वारा बनाए पुल के इर्द-गिर्द टूटी सड़केेें और जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed