फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mostly troubled by skin diseases and stomach diseases

Muzaffarnagar News: त्वचा रोग और पेट की बीमारियों से ज्यादातर परेशान

Mon, 20 Mar 2023 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mostly troubled by skin diseases and stomach diseases
शाहपुर क्षेत्र में आरोग्य मेले में जांच करते चिकित्सक।
43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किए गए आरोग्य मेले
विज्ञापन

1484 मरीजों ने पहुंचकर लिया परामर्श, चिकित्सकों ने दी दवाई
284 मरीज त्वचा और 233 मरीज पेट संबंधी रोगों के पाए गए

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा त्वचा और पेट संबंधी बिमारियों के मरीजों ने परामर्श लिया। 1484 ग्रामीणों ने पहुंचकर उपचार कराया।
जिले के सभी 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेलाें का आयोजन किया गया। इसमें बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, पेट संबंधी रोग, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर आदि की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। सबसे ज्यादा 284 मरीज त्वचा और 233 मरीज पेट संबंधी रोगों के पाए गए। कुल 1484 मरीजों ने परामर्श लिया। इनमें 598 पुरुष, 511 महिलाएं और 375 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने सभी की जांच कर दवाई दी। गर्भवती महिलाओं ने भी पहुंचकर अपनी जांच कराई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि रविवार को 43 पीएचसी पर कुल 1484 मरीजों ने परामर्श लिया। सभी की जांच कर उन्हें दवाई वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed