फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Most of the staff in Sadar BRC were found on leave

Muzaffarnagar News: सदर बीआरसी में अधिकांश स्टाफ छुट्टी पर मिला

Thu, 30 Oct 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Most of the staff in Sadar BRC were found on leave
मुजफ्फरनगर। बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी सदर ब्लाक के विद्यालयों और ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) का निरीक्षण किया। बीआरसी बिलासपुर सदर में स्टॉफ के अधिकांश सदस्य अनुपस्थित मिलने, साफ सफाई और फाइलों की अव्यवस्थाओं को फैला देखकर बीएसए संदीप कुमार ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

केंद्र पर निरीक्षण के दौरान केवल कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक कुमार कंप्यूटर और सहयोगी विपिन कुमार उपस्थित मिले। वरिष्ठ लिपिक अजय कुमार, सहायक लेखाकार भानु कुमार, गुणवत्ता सहायक अवंती गर्ग, एमआईएस को-ऑर्डिनेटर मानिक कुमार, कार्यालय सहायक अश्वनी कुमार तथा सहयोगी सुधीर कुमार अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित स्टाफ के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलासपुर में शिक्षिका गरिमा चौधरी और सहायक अध्यापक अंजलि अवकाश पर मिले। इसके साथ ही विद्यालय छोड़ने के समय अध्यापकों के हस्ताक्षर रजिस्टर पर नहीं किए जा रहे। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय बिलासपुर-2, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय धंधेड़ा, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिखरेड़ा, पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय भंडूरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय असदनगर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed