{"_id":"604272408ebc3e590777202e","slug":"most-objections-came-to-dpro-office-muzaffarnagar-news-mrt5285252117","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ ऑफिस पर आईं सबसे अधिक आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआरओ ऑफिस पर आईं सबसे अधिक आपत्तियां
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जारी आरक्षण को लेकर दूसरे दिन 79 आपत्तियां आई है। सबसे अधिक आपत्तियां डीपीआरओ ऑफिस पर दर्ज कराई गईं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जारी आरक्षण पर लोगों से आपत्ति मांगी गई है। आपत्ति दर्ज कराने का समय आठ मार्च तक रखा गया है। शुक्रवार को पुरकाजी ब्लाक में 19 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। यहां अब तक आरक्षण को लेकर 21 आपत्ति आ चुकी हैं। बघरा और मोरना ब्लाक मुख्यालय पर अभी तक एक भी आपत्ति नहीं आई है। सदर में दूसरे दिन तीन, चरथावल में तीन, शाहपुर में दो, बुढ़ाना में चार, खतौली में एक और जानसठ ब्लाक में दो आपत्तियां दर्ज कराई गई।
डीपीआरओ ऑफिस में सबसे ज्यादा 37 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं, यहां दो दिन में 62 आपत्तियां आई हैं। कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम में दूसरे दिन 27 आपत्तियां आई हैं, अब तक यहां 47 आपत्ति दर्ज हो चुकी हैं। कल्याणपुर के ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए जिला पंचायत के वार्ड 25 को सामान्य महिला के स्थान पर पिछडे़ वर्ग पुरुष में आरक्षित करने की मांग की है। डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में दूसरे दिन 79 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं, जिले में दो दिन में 128 आपत्तियां दर्ज कराई जा चुकी हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर आपत्ति दर्ज कराई
खतौली/पुरकाजी। क्षेत्र पंचायत के वार्ड 62 को एससी के लिए आरक्षित किया गया है। जिसको लेकर ककराला निवासी देवेंद्र ने आपत्ति दर्ज कराई है। बीडीओ पवन विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार को एक ही आपत्ति मिली है। उधर, पुरकाजी ब्लाक पर 19 आपत्ति दर्ज कराई गई। प्रधान पद पर हुए आरक्षण को लेकर क्षेत्र के ग्राम खाईखेड़ी, भोजाहेड़ी, झबरपुर, महरायपुर आदि के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। बसेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने बीडीसी पद को लेकर आपत्ति दर्ज कराई।