फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mosquito repellent lotion started to make sick, raided on complaint

बीमार करने लगा था मच्छर भगाने वाला लोशन, शिकायत पर छापा

Tue, 26 Apr 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mosquito repellent lotion started to make sick, raided on complaint
बीमार करने लगा था मच्छर भगाने वाला लोशन, शिकायत पर छापा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मच्छर भगाने वाले लोशन के दुष्प्रभाव की शिकायत के बाद आयुर्वेद विभाग ने जिला परिषद मार्केट में छापा मारा। जांच के लिए छह सैंपल लिए हैं। आयुर्वेदिक अधिकारी ने बताया कि सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं। अधिकारियों को पता चला है कि यह लोशन शामली के कैराना में बनाया जा रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. ईशम सिंह ने बताया कि उनके कार्यालय पहुंचकर शहर के कई लोगों ने शिकायत की थी। लोगों का कहना था कि उन्होंने दुकान से मच्छर भगाने वाला लोशन खरीदा था। लोशन लगाने के बाद त्वचा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोशन लगाने के बाद त्वचा पर चकत्ते बन रहे थे, किसी को खुजली की शिकायत हो रही थी। लगातार शिकायत मिलने पर सोमवार को जिला परिषद मार्केट की दुकानों पर छापा मारा गया। दुकानों पर बिक रहे मच्छर भगाने के लोशन चेक किए गए। एक कंपनी के लोशन में खामियां नजर आईं। दुकानों पर बिना बिल के माल बेचा जा रहा था। दुकानदार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। छह सैंपल जांच के लिए लिए हैं। दुकानदारों से बिल दिखाने के लिए कहा गया है। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed