{"_id":"66d640158f0f6c82ce09c044","slug":"mosque-opposite-railway-station-abandoned-property-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-129121-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रेलवे स्टेशन के सामने मस्जिद निष्क्रांत संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रेलवे स्टेशन के सामने मस्जिद निष्क्रांत संपत्ति
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के रेलवे स्टेशन के सामने की मस्जिद और करोड़ों रुपये की जमीन जांच में निष्क्रांत संपत्ति घोषित हुई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी। किराएदार और मुतवल्ली जांच टीम के सामने साक्ष्य नहीं दे पाए। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने मामले को संसद में उठाया था।
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति दल ने 10 जून को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, एमडीए सचिव, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, सीओ सिटी और पालिका के ईओ से मामले की जांच कराई।
रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। जांच में सामने आया कि खसरा नंबर 930 पर दुकानों का किराया वक्फ बोर्ड के मुतवल्ली को जमा किया जा रहा है। आरोपी पक्ष ने 10 नवंबर 1937 का एक पत्र दिया, जिसके आधार पर बताया गया कि संपत्ति वक्फ बोर्ड में दर्ज है। इसके अलावा कोई प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। संपत्ति को निष्क्रांत घोषित किया गया है।