फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   More than two dozen CCTVs were scanned in search of the thieves

Muzaffarnagar News: चोरों की तलाश में दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी खंगाले

Mon, 05 Aug 2024 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
More than two dozen CCTVs were scanned in search of the thieves
मुजफ्फरनगर। सूजडू के औद्योगिक क्षेत्र के पीएनबी की शाखा में चोरी प्रकरण में पुलिस ने दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी खंगाले हैं। बैंक तक आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी की भी पुलिस फुटेज एकत्र कर रही है। चार आरोपियों में से तीन के चेहरे सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें आसपास के क्षेत्र में तलाशने के लिए मुखबिरों का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन


बैंक में चार चोर पीछे की तरफ से बाथरूम की खिड़की तोड़ कर घुसे थे। वहां नगदी न मिलने पर चोर बैंक में रखा एक मानिटर सीसीटीवी की डीवीआर समझ कर चोरी कर ले गए थे।शिवरात्रि के अवकाश के बाद शनिवार को बैंक पहुंचे कर्मचारियों को चोरी कर पता चला था। तब सूचना देने पर सीओ सिटी व्योम बिंदल व सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची थी।सिविल लाइन थाने में बैंक प्रबंधक उज्जवल दहिया ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थाना पुलिस ने चोरों की तलाश में बैंक के सीसीटीवी के अलावा बैंक तक आने जाने वाले सभी रास्तों को देखा और वहां लगे दो दर्जन सीसीटीवी को खंगालते हुए चोरों का पता लगाने का प्रयास किया। थाना पुलिस का कहना है कि महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
विज्ञापन


सीओ सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि बैंक की टूटी खिड़की की तरफ जंगल है। चोर इसी रास्ते से बैंक में घुसे थे। वह स्ट्रांग रूम तक नहीं पाए थे। चोरों का पता लगाने के लिए दो टीम बनाई है। संभवत: चोर आसपास क्षेत्र के ही रहने वाले है। इसलिए मुखबिरों का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed