फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   More than 50 kanwariyas injured in accidents

Muzaffarnagar News: हादसों में 50 से अधिक कांवड़िये घायल

Sat, 15 Jul 2023 08:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 08:12 PM IST
विज्ञापन
More than 50 kanwariyas injured in accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/ छपार/ शाहपुर/ खतौली। मुजफ्फरनगर शहर क्षेत्र में डेढ़ दर्जन से अधिक कांवड़िये अलग अलग हादसों में घायल हुए हैं। जिले भर में 50 से अधिक कांवड़िये हादसों में घायल हो गए।
छपार में शुक्रवार की रात में क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी अनुपम बाइक पर गंगाजल लेने जाते समय बरला में हाइवे पर, आजमगढ़ निवासी नीरज को शनिवार सुबह बाइक पर गंगाजल लेकर आते समय टोल प्लाजा के निकट डाक कांवड़ ने मार दी। चालक कार छोड़ कर फरार हो गया। हरियाणा के रेवाड़ी निवासी धर्मेन्द्र बाइक पर गंगाजल लेने हरिद्वार जाते समय छपार के निकट घायल हो गया। सुबह जनपद शामली के कस्बा जलालाबाद निवासी आकाश अपने बहनोई शुभम के साथ बाइक पर गंगाजल लेकर आते समय छपार के पास गांव जय भगवानपुर के निकट हाइवे पर घायल हो गये।
विज्ञापन

इसके अलावा शाहपुर में शुक्रवार रात में गाजियाबाद जनपद के लोनी निवासी दीपक , बागपत जनपद के गांव लूम निवासी विजय कुमार , हरियाणा के सोनीपत निवासी भगत सिंह व मोहित घायल हो गए। खतौली में डाक कांवड़ की चपेट में आकर नेशनल हाईवे, गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग समेत विभिन्न स्थानों पर कांवडिये विकास, इंद्रजीत सिंह, उमेश, दुर्गेश, प्रवीण, भोला, संदीप, अरुण, वरुण, सोमदेव, रजत ढींगरा, नितीश, गीता, रवि कुमार, संदीप, सुरेंद्र, दयालु, हरेंद्र, गुलशन, राहुल, प्रिंस, अनिश, साहिल, वंश घायल हो गए। रवि, आशीष, शिखा, प्रेमचंद, प्रदीप, निक्की, भूपेंद्र, अभिषेक, हर्ष, अभय कुमार, पंचम, सरोज, ललित कुमार, अमर को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed