फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   More sugarcane payment reached in the accounts of 478 farmers, will be recovered

Muzaffarnagar News: 478 किसानों के खातों में पहुंच गया ज्यादा गन्ना भुगतान, होगी रिकवरी

Fri, 24 Feb 2023 07:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 07:40 PM IST
विज्ञापन
More sugarcane payment reached in the accounts of 478 farmers, will be recovered
दो महीने पहले पीएनबी मुजफ्फरनगर ने किसानों के खातों में भुगतान भेजने में कर दी थी गड़बड़ी
विज्ञापन

882 किसान अभी ऐसे हैं, जिनके खातों में अभी तक शेष भुगतान नहीं पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। दो महीने पहले पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा मुजफ्फरनगर की ओर से मंसूरपुर क्षेत्र के किसानों के खातों में गन्ना भुगतान भेजने में की गई गड़बड़ी का दंश अभी तक किसान झेल रहे हैं। 882 किसान अभी ऐसे हैं, जिनके खातों में अभी तक शेष भुगतान नहीं पहुंचा हैं। उधर, 478 किसानों के खातों में ज्यादा गन्ना भुगतान पहुंच गया है, जिनसे रिकवरी की जाएगी।
23 दिसंबर 2022 को मंसूरपुर शुगर मिल ने किसानों का 15 करोड़ रुपये का भुगतान मंसूरपुर गन्ना समिति को भेजा था। मंसूरपुर गन्ना समिति ने रिपोर्ट बनाकर पंजाब नेशनल बैंक मुजफ्फरनगर की मुख्य शाखा में भेज दिया था। बैंक अधिकारियों ने विभिन्न बैंकों में 12 हजार किसानों के खातों में भुगतान भेजने में गड़बड़ी कर दी गई थी। कुछ किसान, जिनके खातों में कम भुगतान जाना था, उन्हें अधिक भेज दिया गया। जिनके खातों में अधिक भुगतान जाना था, उनके खाते में कम भेजा गया था।
विज्ञापन

मंसूरपुर गन्ना समिति के सचिव बृजेश राय का कहना है कि 478 किसान अभी ऐसे हैं, जिनके खातों में अधिक पैसा पहुंच गया था, उनसे पैसा वापस लेना हैं। 882 किसान अभी ऐसे हैं, जिनके खातों में शेष पैसा जाना हैं। सचिव का कहना है कि गन्ना भुगतान सही कराने के लिए वह लगातार बैंक अधिकारियों के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहनबीरी का कहना है कि यदि बैंक द्वारा भुगतान की गड़बड़ी को जल्द ही सही नहीं किया गया तो मुजफ्फरनगर मुख्य शाखा पर कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed