फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Monthly Panchayat of BKU in Sisauli, Muzaffarnagar

बोले भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, संजीव बालियान को शहर में पैर नहीं रखने देंगे

Wed, 18 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Monthly Panchayat of BKU in Sisauli, Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में सिसौली में भाकियू की मासिक पंचायत को संबोधित करते चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बोले भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, संजीव बालियान को शहर में पैर नहीं रखने देंगे
विज्ञापन

भौराकलां/ सिसौली (मुजफ्फरनगर)। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों से पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। वहीं, विधायक उमेश मलिक के प्रकरण में कहा कि बालियान खाप के मुखिया के नाते हम मंत्री संजीव बालियान को आदेश देेते हैं कि वो इस मामले को जल्द निपटा दें, नहीं हो शहर में पैर नहीं रखने देंगे।
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सिसौली के किसान भवन में मासिक पंचायत में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि शनिवार को सिसौली में हुई घटना में विधायक उमेश मलिक दोषी हैं। जब हमने आंदोलन के चलते भाजपा वालों को क्षेत्र में किसी भी सभा के लिए मना किया था, फिर भी विधायक ने जिले की फिजा बिगाड़ने के लिए सिसौली को ही चुना। गुलाम मोहम्मद जौला हमारी शान हैं। सरदार वीएम सिंह किसान हित की बात करते हैं, उन्हें धोखे से सिसौली बुलाया गया।
विज्ञापन

टिकैत ने कहा कि जिसने मुकदमा लिखवाया है, उस परिवार पर बहुत बड़ा एहसान किया हुआ है, या तो अपना मुकदमा इज्जत सहित वापस ले लें, एक भी गिरफ्तारी नहीं होने देंगे। मंत्री संजीव बालियान को हम खाप मुखिया के नाते आदेश देते हैं सलाह नहीं। इस मामले को जल्दी से जल्दी निपटा दें, नहीं तो शहर में पैर नहीं रखने देंगे। सम्मान करते हैं वोट भी दे रखी है। चेतावनी देते हुए कहा कि अपने पैरों पर चल ले उड़े नहीं। वीरेंद्र कुतुबपुर के बारे में भी चेतावनी देते हुए कहा कि हमारा कोई जिक्र ना करें, ना अच्छे का ना बुरे का। भाकियू का जिला अध्यक्ष रहा है। क्यों हटाया एक बार बता दे हम उसे अपने बराबर का नहीं मानते, नमक खा रखा है बुराई ना करें। जो लोग सिसौली में दुखी है उन्हें यहां रहने का कोई हक नहीं है। गांव में हमें सब के बारे में जानकारी है। 10-15 आदमी लगाम लगा कर रखे हैं, यह लोग नाश कर देंगे। जिस तरह का सहयोग चाहता वही मिलेगा, नहीं तो खींच कर किसान भवन में ले आओ हम अपने आप देख लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा वालों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक चुकी है। यह सरकार पांच सितंबर की मुजफ्फरनगर की महा पंचायत से बौखलाई हुई है, इसलिए यह सरकार गांवों-गांवों जाकर आपस में किसानों को लड़ाना चाहती है, जिसका परिणाम यह हुआ कि सिसौली में विधायक को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। सिसौली किसानों की एतिहासिक धरती है, जिस पर सारी दुनिया की निगाह है। कोई इसकी फिजा खराब करने की कोशिश करेगा, तो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि पांच सितंबर को होने वाली महापंचायत एतिहासिक होगी। पंचायत को सफल बनाने के लिए सभी अपनी जिम्मेदारी समझे। मुजफ्फरनगर से हर गांव से भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed