{"_id":"6186cd38867a726618020608","slug":"money-reached-the-accounts-of-73-thousand-students-muzaffarnagar-news-mrt563773353","type":"story","status":"publish","title_hn":"73 हजार छात्र-छात्राओं के खातों में पहुंचा पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
73 हजार छात्र-छात्राओं के खातों में पहुंचा पैसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
73 हजार छात्र-छात्राओं के खातों में पहुंचा पैसा
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के बच्चों के खाते में उनकी ड्रेस, स्वेटर, जूते, जुराब का 1100 रुपया डाल दिया है। जिले के 73 हजार छात्र-छात्राओं के खाते में पैसा जारी हुआ है।
जिले का बेसिक शिक्षा विभाग बीते कुछ माह से छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते अपडेट करने में लगा था। आधार कार्ड से बैंक खातों को अपडेट किया गया। शनिवार की शाम लखनऊ में आयोजित समारोह छात्र-छात्राओं के खाते में पैसा जारी किया गया। एनआईसी के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। एडी बेसिक सहारनपुर योगराज सिंह ने बताया कि फिलहाल पैसा सीधे खातों में जारी करने की शुरूआत हुई है। मुजफ्फरनगर जिले के 73 हजार छात्रों के खातों में पैसा जारी हुआ है। सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है। बेसिक शिक्षा विभाग बीते कुछ दिनों से योजना की तैयारी में लगा था।