फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mohsina murder case: The killers caught in the CCTV camera

मोहसिना हत्याकांड : सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हत्यारोपी

Fri, 16 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mohsina murder case: The killers caught in the CCTV camera
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-दून हाईवे पर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के बाहर महिला की गोली मारकर हत्या करने के बाद हत्यारोपी भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर निवासी मोहसिना की बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली-दून हाईवे पर बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद एसएसपी अभिषेक यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद मेडिकल कॉलेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं, जिनमें दो युवक हत्या के बाद बाइक पर खतौली की ओर जाते कैद हुए हैं। उक्त दोनों युवकों को चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सगी भाभी की हत्या में जेल गई थी मोहसिना
मुजफ्फरनगर। गांव शेरनगर निवासी मोहसिना का मायका तितावी क्षेत्र के गांव मांडी में है, जिसका निकाह करीब दस साल पूर्व गांव शेरनगर निवासी फुरकान से हुआ था। निकाह के करीब दो साल बाद ही मोहसिना को तितावी थाना पुलिस ने अपनी सगी भाभी की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल जाते समय मोहसिना गर्भवती थी, जिसने जेल में ही बेटे को जन्म दिया था। उसके जेल जाने के बाद शौहर फुरकान के साथ ही मायके पक्ष ने भी उससे दूरी बना ली थी। करीब ढाई साल बाद जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद मोहसिना अपने बेटे के साथ शेरनगर पहुंची, जहां उसका शौहर से अक्सर विवाद रहने लगा। ग्रामीणों के अनुसार, शौहर के मोहसिना के जेल जाने के बाद ही किसी अन्य महिला से संबंध हो गए थे, जिसके बाद दोनों ने निकाह भी कर लिया था।

लगातार विवाद के बाद फुरकान ने शेरनगर छोड़ दिया और तभी से वह शाहपुर के गांव सोरम में रहता है। वहीं, मोहसिना गांव शेरनगर स्थित ससुराल के मकान में अपने सात साल के बेटे के साथ रहती है। इसी मकान के स्वामित्व को लेकर मोहसिना का शौहर से काफी समय से विवाद भी चल रहा है। पुलिस इसी विवाद के चलते मोहसिना की हत्या किए जाने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed