{"_id":"16cdb6aa8fc10479fd13e928bf49be29","slug":"modi-soft-combine-ajit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी-मुलायम में गठबंधन है : अजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी-मुलायम में गठबंधन है : अजित
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 13 Sep 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। रालोद के किसान-मजदूर महासम्मेलन में चौधरी अजित सिंह ने मोदी और मुलायम सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी और मुलायम में गठबंधन हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी बिहार के चुनाव आते ही मुलायम सिंह यादव के प्रति 'मुलायम' हो गए हैं।
मुलायम सिंह भी नोएडा भूमि घोटाले में लिप्त भ्रष्ट अधिकारी यादव सिंह की पैरवी कर रहे हैं, वो नहीं चाहते कि इस मामले की सीबीआई जांच हो, यही कारण है कि मुलायम मोदी को बिहार चुनाव में सपोर्ट कर रहे हैं। लखनऊ में यह चर्चा आम हो गई है कि जहां सीबीआई है, वहीं सपाई हैं।
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित किसान-मजदूर महासम्मेलन को संबोधित करते हुए रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने सूबे की अखिलेश सरकार को लुटेरी और भ्रष्ट सरकार बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन
मुलायम सिंह ही नोएडा के भ्रष्ट अधिकारी यादव सिंह को बचाने में लगे हैं। मायावती ने भी इस अधिकारी को बचाने का काम किया। माया और मुलायम में अंतर नहीं है। मुलायम सिंह के परिवार के 22 लोग जनता को लूट रहे हैं, उनके दुख-दर्द से उन्हें कोई सरोकार नहीं है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर प्रहार किए। उन्होंने लोगों से पूछा-क्या अच्छे दिन आ गए? अच्छे दिन मोदी के आए हैं। मोदी भाषण अच्छा देते हैं, मगर इससे पेट भरने वाला नहीं है। किसानों के हितों के लिए कुछ नहीं किया। नौजवानों के बारे में नहीं सोचा।
घोषणा पत्र के अनुसार विदेशों से काला धन वापस नहीं लाए। धान पर बोनस के 250 रुपये नहीं दिए। आज धान सस्ता है और चावल दोगुना महंगा। मोदी की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है, गरीबों की नहीं। किसान और मजदूर का भला तभी होगा, जब प्रदेश में ईमानदार सरकार आएगी। राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, ताराचंद शास्त्री ने रालोद से जुड़कर अजित सिंह के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया।
अध्यक्षता पूर्व सांसद मुंशी रामपाल और संचालन जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने किया। महासम्मेलन में प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ राजकुमार सांगवान, युवा रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुुनील रोहटा, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, एमएलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, बाबू सिंह, युवा रालोद के पश्चिमी उप्र अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान, संजय राठी आदि रहे।