Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Modi's birthday celebrated amidst cultural programs in schools

स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया मोदी का जन्मदिन

Sun, 18 Sep 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Modi's birthday celebrated amidst cultural programs in schools
आईडियल किड्स स्कूल में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाते विद्यार्थी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। पीएम नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर शहर में स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।
विज्ञापन

बचन सिंह कालोनी स्थित चिल्ड्रंस एवरग्रीन पब्लिक स्कूल में जिला पंचायत सदस्य पंडित भगवान शर्मा ने स्कूल के छात्रों को फल वितरित किए। साथ ही बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के बारे में बताया। मौके पर प्रधानाचार्या हिमानी शर्मा, प्रबंधक उमेश शर्मा, केके शर्मा, सोहनबीर सिंह, नरेंद्र उपाध्याय, रमेश ठाकुर, राजकुमार, रामपाल, ऋषभ देव शर्मा आदि मौजूद रहे।

नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। जहां एक और बच्चों ने जमकर नृत्य किया। वहीं यूकेजी क्लास के अर्हम् जैन एवं अथर्व अग्रवाल ने पीएम की सुंदर भूमिका निभाई। इस दौरान नगर पालिका सदस्य सभासद प्रियांशु जैन और स्कूल निदेशक पीके जैन ने बच्चों को बधाई दी। पीके जैन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व की धरा पर भारत ने ऊंचाइयों को प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed