{"_id":"6241fcc77e8eb91cac32f890","slug":"mock-drill-on-five-health-units-including-district-women-s-hospital-muzaffarnagar-news-mrt582233636","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला अस्पताल समेत पांच स्वास्थ्य इकाइयों पर मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महिला अस्पताल समेत पांच स्वास्थ्य इकाइयों पर मॉक ड्रिल
विज्ञापन
महिला चिकित्सालय में निरीक्षण करते हुए
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण से बचाव की तैयारियों को परखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने महिला अस्पताल समेत पांच अस्पतालों में मॉक ड्रिल किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली है।
जिले में पांच स्वास्थ्य केंद्रों में पीडियाट्रिक इंटर्सिव केयर यूनिट वार्ड बनाए गए हैं। जिला महिला चिकित्सालय में 40 बेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलौदा पुरकाजी में 10 बेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा में 10 बेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली में 10 बेड तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना में 10 बैड तैयार किए गए हैं। इन सभी जगह आज मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. एमके चावला ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल में वेंटिलेटर चेक किए गए। ऑक्सीजन पाइप लाइन का प्रेशर व सप्लाई की भी जांच की गई। मॉक ड्रिल के समय मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ आभा शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिव्या वर्मा , जिला सर्विलांस अधिकारी अलका सिंह व जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ शमशेर आलम उपस्थित रहे।