{"_id":"607498528ebc3ec89440e4c2","slug":"mobile-phone-found-in-a-closed-box-muzaffarnagar-news-mrt5342182123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद बक्से में मिला मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद बक्से में मिला मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद बक्से में मिला मोबाइल
मुजफ्फरनगर। आदर्श कॉलोनी में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले सिपाही का मोबाइल कमरे से न मिलना पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन गया। काफी तलाश के बाद मोबाइल सिपाही के बंद बक्से में मिला। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलना आत्महत्या की गुत्थी को उलझा रहा है।
सिपाही अखिल कपासिया द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर उसका मोबाइल नहीं मिला। इसके चलते पुलिस टीम ने सिपाही के मोबाइल की काफी तलाश की। कमरे के साथ ही छत पर भी सीढ़ी लगाकर मोबाइल ढूंढा गया। काफी मशक्कत के बाद उक्त मोबाइल कमरे में रखे बंद बक्से में मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सिपाही द्वारा आत्महत्या करने से पूर्व मोबाइल को बक्से में बंद किया जाना एक पहेली बन गया है। वहीं, कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है, जो आत्महत्या की गुत्थी को उलझा रहा है। नई मंडी इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पूछताछ में मकान मालिक ने बताया कि सिपाही करीब एक सप्ताह से काफी परेशान था। इस बाबत उससे कई बार पूछा गया, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बुलंदशहर से आए सिपाही के परिजनों से भी जानकारी ली गई, लेकिन उन्होंने भी उसके आत्महत्या करने के कारणों से अनभिज्ञता जताई है।
सिपाही के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा
मुजफ्फरनगर। सिपाही अखिल कपासिया द्वारा तमंचे से खुद को गोली मारने के मामले में नई मंडी कोतवाली में उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि यह जांच का विषय है कि सिपाही के पास तमंचा कहां से पहुंचा ? यदि उसने किसी से तमंचा लिया है तो इसकी भी जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।