फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mobile demand increased due to children's education online

दुकानों पर दस हजार तक के मोबाईल खत्म

Tue, 02 Jun 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mobile demand increased due to children's education online
मोबाइल दुकानदार जुगल किशोर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन होने से मोबाइल की डिमांड बढ़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन में स्कूली बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन हो जाने से अचानक मोबाइल की डिमांड बढ़ गई। माता-पिता अब से पहले बच्चों का मोबाइल से परहेज रखते थे, लेकिन पढ़ाई के लिए मजबूरी में मोबाइल खरीद कर देना पड़ा। दस हजार तक की कीमत के मोबाइल दुकानों पर नहीं मिल रहे हैं। माल नहीं आने से भी यह समस्या पैदा हुई है।
लॉकडाउन के दौरान मोबाइल की बिक्री अचानक बढ़ गई है। लॉकडाउन में दुकानदारों पर नया माल तो आया नहीं, लेकिन दुकानों में जो माल था वह बिक गया। शहर की मोबाइल मार्केट में दस हजार से कम कीमत के मोबाइल नहीं मिल रहे हैं। सिटी सेंटर में मोबाइल विक्रेता अजहर का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई ने मोबाइल की मांग अचानक बढ़ा दी है। लॉकडाउन में मॉल नहीं आ पा रहा है। दस हजार तक की कीमत के मोबाइल अब दुकानदारों के पास नहीं रहे हैं। टाउन हाल रोड पर मोबाइल की दुकान करने वाले जुगल किशोर कहते हैं कि ऑनलाइन बच्चों की पढ़ाई से माल शॉर्ट तो हुआ ही है साथ ही महंगा भी हो गया है। कंपनियों ने छह प्रतिशत रेट बढ़ा दिए हैं। अपने बच्चों को लोग कम कीमत के स्मार्टफोन दे रहे हैं इसलिए दस हजार तक का माल बिक गया है।
विज्ञापन

मम्मी ने लेकर दिया है मोबाईल
मुजफ्फरनगर। इस बार जो छात्र कक्षा दस और 12 में आए हैं, उन पर पढ़ाई का भार अधिक है। ऐसे छात्रों को परिवार वाले अब से पहले मोबाइल देखने नहीं देते थे। लॉकडाउन में ऑनलाइन क्लास शुरू हुई तो मम्मी-पापा ने ही बच्चों को मोबाइल के लिए प्रेरित किया। साउथ सिविल लाइन के अभिनव कहते हैं कि वह ऑनलाइन क्लास मोबाइल के माध्यम से ही दे रहा है। नईमंडी के ध्रुव सिंघल कहते हैं कि मोबाइल चलाने पर जो मम्मी धमकाती थी अब उसी ने पढ़ाई के लिए मोबाइल खरीदकर दिया है।

मोबाइल दुकानदार अजहर।

मोबाइल दुकानदार अजहर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed