फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLA Umesh Malik gave funds to Covid

विधायक उमेश मलिक ने कोविड में दी निधि

Fri, 30 Apr 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
MLA Umesh Malik gave funds to Covid
विधायक उमेश मलिक ने कोविड में दी निधि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने कोविड में अपनी निधि दी है। इसके लिए उन्होंने सीडीओ को पत्र लिख कर बुढ़ाना और शाहपुर सीएचसी पर कोविड मरीजों के उपचार के लिए उपकरण उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने बुढ़ाना में खतौली रोड पर स्थित कोमा हेल्थ केयर अस्पताल को कोविड सेंटर के रूप में चलाने को कहा है, ताकि क्षेत्र के लोगों को उपचार हो सके। सीडीओ आलोक यादव को भेजे पत्र में विधायक उमेश मलिक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र की बुढ़ाना और शाहपुर सीएचसी पर कोविड मरीजों का उपचार दिलाया जाए। इसके लिए उनकी विधायक निधि से दोनों स्थानों पर पोर्टटेबल बेड, आईवी स्टैंड, आक्सीजन सिलिंडर, आक्सीजन रेगूलेटर, ऑक्सीजन मास्क, पल्स ऑक्सीमीटर, आईआर थर्मामीटर, व्हीलचेयर, आदि उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। विधायक ने बताया कि जल्द ही दोनों अस्पतालों में ये सुविधाएं उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि शुक्रवार को कुछ मरीज उनके आवास पर आए थे, जिन्होंने अस्पतालों में भर्ती नहीं किए जाने की शिकायत की, जिस पर दो मरीजो को बेगराजपुर मेडिकल और दो को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed