फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLA said, leave the name, now do some work

Muzaffarnagar News: विधायक बोले, छोडि़ए नाम, अब कुछ करके दिखाएं काम

Sun, 09 Apr 2023 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
MLA said, leave the name, now do some work
- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर विपक्ष का पलटवार
विज्ञापन

- स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और विकास पर दिया जाना चाहिए ध्यान


अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के मुजफ्फरनगर जिले का नाम बदलने वाले बयान पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। विपक्ष के विधायकों का कहना है कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा नेताओं को जिले के नाम याद आने लगे हैं। नाम की बात छोड़कर जिले के विकास और किसान, मजदूर की भलाई की बात की जानी चाहिए। गोवंशीय पशु किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। वर्तमान में रसोई गैस, खाद, बीज और कीटनाशकों की महंगाई मुद्दा होना चाहिए। भाजपा नेताओं को आम आदमी की जरूरत के मुद्दों का समाधान निकालना चाहिए।


लोगों को नाम नहीं काम चाहिए : राजपाल
रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान का कहना है कि आम आदमी को काम चाहिए, कोई नाम नहीं। चुनाव नजदीक आते ही जनता को बेवजह की बातों में उलझाकर भाजपा नेता गुमराह करते हैं।
विज्ञापन





शिक्षा और स्वास्थ्य पर करें बात : मलिक

चरथावल से सपा विधायक पंकज मलिक का कहना है कि जिले के लोगों की चिकित्सा, शिक्षा और परिवहन पर बात की जानी चाहिए। जिले को विकास की जरूरत है। भाईचारा कायम रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन





युवाओं को चाहिए रोजगार : अनिल

पुरकाजी से रालोद विधायक अनिल कुमार का कहना है कि जिले के युवाओं को रोजगार की बात की जानी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान हो। सड़कों की बात की जानी चाहिए।



मुद्दों पर बात करेगी जनता : मदन भैया
खतौली के रालोद विधायक मदन भैया का कहना है कि भाईचारा खराब करने के लिए भाजपा नेता इस तरह के बयान देते हैं। मगर, आम आदमी अब समझ चुका है। जनता अब मुद्दों पर बात करेगी।



किसानों की उन्नति पर दें ध्यान : चंदन


मीरापुर से रालोद विधायक चंदन चौहान ने कहा कि किसानों की उन्नति पर ध्यान दिया जाना चाहिए। चीनी मिलों के दोहरीकरण की बात हवाई साबित हुई। सड़कों में अब भी गड्ढे हैं।





हर दौर में बजा जिले का डंका
मुजफ्फरनगर जिले का हजारों साल का गौरवशाली इतिहास है। मुगल कमांडर सैय्यद मुजफ्फर खान के नाम पर नाम रखा गया था। यहां हड़प्पाकालीन सभ्यता के प्रमाण भी मिल चुके हैं। आजादी की लड़ाई और किसान आंदोलनों में सर्वसमाज ने एकजुटता की मिसाल पेश कर दुनिया को आइना दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed