फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLA listened to the problems of the public

Muzaffarnagar News: विधायक ने जनता की समस्याओं को सुना

Sun, 01 Oct 2023 06:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
MLA listened to the problems of the public
-रविवार को डाक बंगले पर विधायक का लोगों ने स्वागत किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। खतौली विधानसभा के रालोद विधायक मदन भैया जानसठ स्थित डाक बंगले पर पहुंचे और क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराया।
रविवार को डाक बंगले पर विधायक मदन भैया के पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्या विधायक के समक्ष रखी। इस दौरान गांव चितौड़ा के प्रधान सुभानी एवं पिमोड़ा के प्रधान ने विधायक से मुलाकात कर गांव में सीसी रोड निर्माण कराए जाने की मांग की। विधायक ने ग्राम प्रधानों को शीघ्र ही उनके गांवों में सीसी सड़क एवं अन्य विकास कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया। गांव खलवाड़ा के शिवकुमार ने गांव में दो लाइट एवं वाटर कूलर लगाए जाने की मांग की। विधायक ने शीघ्र ही गांव में लाइट एवं वाटर कूलर लगाए जाने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व में गांव अहमदगढ़, जधेड़ी, वाजिदपुर कवाली, गड़ी देहात, आदि गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के सुख-दुख में शामिल हुए। जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसाना, जानसठ चेयरमैन डॉ़ आबिद हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed