फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLA heard the problems related to electricity of farmers

विधायक ने किसानों की बिजली संबंधित समस्याऐं सुनी

Wed, 23 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
MLA heard the problems related to electricity of farmers
बुढ़ाना में नगर पंचायत के मीटिंग हॉल में किसानों की बिजली की समस्या सुनते विधायक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विधायक ने किसानों की बिजली संबंधित समस्याएं सुनीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने नगर पंचायत के मीटिंग हॉल में विधानसभा क्षेत्र के सभी कस्बा व देहात के लोगों की बिजली संबंधित समस्याएं सुनीं। एसडीएम कुमार भूपेंद्र के अलावा विद्युत निगम के खतौली व बुढ़ाना क्षेत्र के एक्स-ई एन, एसडीओ व जेई मौके पर मौजूद रहे।

इस दौरान किसानों ने बिजली के बिलों में गड़बड़ी की समस्या, मीटर के फुंकने की समस्या, विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा छापा मार कर कनेक्शन काटने और विभाग द्वारा किसानों के खिलाफ आरसी जारी करने की समस्या बताई गई। विधायक ने अधिकारियों से वार्ता कर किसानों की समस्याओं का समाधान करवाया। उन्होंने कहा कि किसानों से बिजली के बकाया की वसूली को लेकर कमेटी जो निर्णय लेगी, उसी के अनुरूप कार्य किया जाएगा। किसानों ने कहा कि चीनी मिलों पर उनका गन्ने का भुगतान बकाया है। ऐसे हालात में किसानों की आरसी काटना उनका शोषण करना है। विधायक ने कहा कि किसानों का शोषण नही होने दिया जाएगा। उनकी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य ठाकुुर रामनाथ सिंह, अंकुश राठी, मोनू मलिक, शिव कुमार मलिक आदि सहित बिजली विभाग से पीड़ित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed