फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLA discusses construction of roads with officials

विधायक ने की अधिकारियों संग बैठक

Sat, 05 Jun 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
MLA discusses construction of roads with officials
अधिकारियों के साथ बैठक करते विधायक प्रमोद उटवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विधायक ने अधिकारियों से सड़कों के निर्माण पर चर्चा की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। भाजपा विधायक प्रमोद उटवाल ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक ने पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के निर्माण के बारे में चर्चा की।
विधायक ने बताया कि एक सड़क गांव दधेड़ू से कछौली होते हुए बाननगर जाएगी, जिसकी लंबाई 9.05 किलोमीटर होगी। दूसरी सड़क पुरकाजी क्षेत्र के एनएच 58 हाईवे से गांव हरेंटी से लखनोती व अब्दुलपुर से उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी तक बनेगी, जिसकी लंबाई छह किलो मीटर होगी। तीसरी सड़क गांव छपार से गांव सिंभालकी होती हुई खामपुर जाएगी। विधायक ने विभाग अधिकारियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत तुरंत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सहायक अभियंता कुमारी रवि, जेई आरपी यादव, फ़तेह सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए विधायक द्वारा एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। विधायक ने बताया कि जिन परिवारों में कमाने वाले मुख्य व्यक्ति की और जिन बच्चों के परिवार वालों की मृत्यु हो गई है, अर्थात जो बच्चे अनाथ हो गए हैं। उन सभी बच्चों को मुख्यमंत्री राहत कोष द्वारा सहायता दी जाएगी। बैठक में पुरकाजी मंडल के सभी पदाधिकारी एवं मंडल के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed