फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mithlesh Goyal is raising voice for the protection of human rights

Muzaffarnagar News: मानवाधिकार संरक्षण के लिए आवाज उठा रहीं मिथलेश गोयल

Tue, 02 Dec 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Mithlesh Goyal is raising voice for the protection of human rights
मुजफ्फरनगर। समाज की सेवा जज्बा लिए मिथलेश गोयल पिछले 20 साल से मानव अधिकारों के लिए आवाज उठा रही हैं। उन्होंने वर्ष 2009 मेें मानव अधिकार संघ और ह्यूमन कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद जिले में ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर दलित, महिला और बाल अधिकारों के लिए कार्य किया। अभी तक उनके प्रयासों से 300 से अधिक मामलों में पीड़ितों को न्याय मिल चुका है।
विज्ञापन


मूल रूप से पुरकाजी की रहने वाली मिथलेश गोयल मानव अधिकारों के सरंक्षण के लिए लंबे समय से आवाज उठा रही हैं। वह शोषितों के हक के लिए लड़ने और पीड़ितों को सहायता पहुंचाने का काम लगभग 20 साल से कर रही हैं। उनके कार्यों से प्रभावित होकर वर्ष 2009 मेें मानव अधिकार संघ और ह्यूमन कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी की राष्ट्रीय महासचिव के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


वह बताती हैं कि छात्र जीवन से ही मानवता की सेवा और वंचितों को न्याय दिलाने के भाव पैदा होने लगे थे। सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए चक्कर काटते हुए लोगों को सहायता दिलाने से समाज की सेवा शुरुआत हुई। शादी और घर परिवार की जिम्मेदारियों के बाद पति के सहयोग से पूर्ण रूप से समाज सेवा के लिए जुट गई। उसके बाद वृद्धा पेंशन, वरिष्ठ नागरिक पेंशन, कांशीराम आवास योजना के लाभ के लिए भटक रहे लोगों को राह दिखाई। मानव अधिकार संघ से जुड़ने के बाद वेबसाइट के माध्यम से जिले के अलावा अन्य राज्यों के पीड़ितों के लिए काम करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले प्रशासन फिर एनएचआरसी की लेती हैं मदद
मिथलेश गोयल बताती हैं कि किसी भी पीड़ित की समस्या को जानने के बाद प्रशासन की सहायता से न्याय दिलाने का काम करती हैं। अगर प्रशासन स्तर से संभव नहीं हो पाता तो राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के माध्यम से न्याय दिलाया जाता है। वह कहती हैं पीड़ित को न्याय मिलने पर संतोष मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed