फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mission Shakti: Fight the problems boldly, girl students

मिशन शक्ति : समस्याओं का डटकर मुकाबला करें छात्राएं

Tue, 05 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti: Fight the problems boldly, girl students
मंसूरपुर के स्कूल में आयोजित कार्यक्रम। - फोटो : KHATAULI
मिशन शक्ति : समस्याओं का डटकर मुकाबला करें छात्राएं
विज्ञापन

मंसूरपुर। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने तथा महिलाओं के प्रति अपराध कम करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम मिशन शक्ति के तहत स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मंसूरपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छात्राएं समस्याओं का डर कर नहीं, डटकर मुकाबला करें। हर कदम पर पुलिस प्रशासन उनके साथ है। कार्यक्रम का शुभारंभ थाना प्रभारी, प्रबंधक संजीव राठी तथा प्रधानाचार्या तरुणा चौधरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि छात्राएं संस्कारित शिक्षा प्राप्त कर समाज में परिवर्तन ला सकती हैं। छात्राओं को शारीरिक रूप से मजबूत होना भी आवश्यक है। इसके लिए उन्हें पौष्टिक तथा संतुलित भोजन लेना चाहिए। कोई भी समस्या आने पर छात्राएं उसे बिल्कुल भी ना छिपाएं, बल्कि अपने माता-पिता, दोस्तों, अध्यापकों के साथ से शेयर करें। छुपाने से अपराध बढ़ता है तथा अपराधी के हौसले बुलंद होते हैं।
विज्ञापन

छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181 आदि के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed