फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mission 2024: Akhilesh yadav declares former Rajya Sabha MP Harendra Malik candidate

UP: अखिलेश ने पश्चिम में चला जाट दांव, पूर्व राज्यसभा सांसद हरेंद्र मलिक को मुजफ्फरनगर से घोषित किया प्रत्याशी

Mon, 19 Feb 2024 04:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 19 Feb 2024 04:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने वेस्ट यूपी में जाट दांव खेला है। उन्होंने हरेंद्र मलिक को मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। 

विज्ञापन
Mission 2024: Akhilesh yadav declares former Rajya Sabha MP Harendra Malik candidate
अखिलेश यादव व हरेंद्र मलिक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक को मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। रालोद से गठबंधन के दौरान हरेंद्र मलिक के नाम को लेकर ही मतभेद हुए थे। रालोद की भाजपा से नजदीकियों के बीच ही हरेंद्र मलिक को पार्टी मुख्यालय बुलाया गया था। बता दें कि मलिक जिले के सबसे पुराने नेताओं में हैं। वह खतौली, बघरा से विधायक रहे। उनके बेटे पंकज मलिक वर्तमान में चरथावल से विधायक हैं। 
विज्ञापन


पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक इससे पहले भी कैराना और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली थी। कांग्रेस छोड़कर विधानसभा चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी का हिस्सा बने।
विज्ञापन


उन्होंने अपने बेटे पंकज मलिक को चरथावल से टिकट दिलाकर और जीत दर्ज की। सपा में वह पश्चिम के जाट नेताओं के तौर पर जाने जाते हैं। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने बताया कि पिछले दिनों लखनऊ में हुई बैठक में ही मुजफ्फरनगर से पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के नाम पर सहमति बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mission 2024: Akhilesh yadav declares former Rajya Sabha MP Harendra Malik candidate
हरेंद्र मलिक - फोटो : Amar Ujala
ऐसा रहा हरेंद्र मलिक का राजनीतिक सफर

पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने राजनीति की शुरूआत 1982 में बीडीसी के चुनाव से की थी। उनके भाई बघरा के ब्लॉक प्रमुख चुने गए। 1985 में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने उन्हें खतौली से टिकट दिया तो वह विधायक चुने गए। इसके बाद तीन बार बघरा से विधायक रहे। 
 

इंडियन नेशनल लोकदल  से वह राज्यसभा सांसद रहे। पूर्व सांसद ने अपने बेटे पंकज मलिक को राजनीति में आगे बढ़ाया तो वह अब तीसरी बार विधायक बने हैं। इससे पहले वह शामली और बघरा से एक-एक बार विधायक रहे हैं। हरेंद्र मलिक जिले की राजनीति में सबसे कद्दावार राजनीतिक लोगों में गिना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed