{"_id":"6a92cebc7aae121897090572","slug":"muzaffarnagar-body-of-youth-missing-for-three-days-found-in-an-irrigation-canal-family-suspects-murder-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: तीन दिन से लापता युवक का शव सिंचाई की नाली में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: तीन दिन से लापता युवक का शव सिंचाई की नाली में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Sat, 29 Aug 2026 05:52 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sat, 29 Aug 2026 05:52 PM IST
सार
गांव अलीपुरा (तिस्सा) निवासी अंकुल अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने पुलिस से अंकुल को ढूंढने की मांग की थी। शनिवार को अंकुल का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
अंकुल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपा क्षेत्र में तीन दिन से लापता 28 वर्षीय युवक अंकुल का शव जंगल में सिंचाई की नाली में पड़ा मिला। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा (तिस्सा) निवासी अंकुल तीन दिन पूर्व लापता हो गया था। परिजन तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह अंकुल का शव तिस्सा के जंगल में सिंचाई की नाली में पड़ा मिला।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। ग्रामीणों और परिजनों ने अंकुल की हत्या की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन
सीओ भोपा लक्ष्मण सिंह वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।