{"_id":"61c222e312668329b228de34","slug":"missing-woman-s-body-found-covered-in-blood-muzaffarnagar-news-mrt5701240180","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून से लथपथ मिला लापता महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून से लथपथ मिला लापता महिला का शव
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना के नगवा गांव की मृतक महिला अलका की फाइल फोटो।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला का शव विज्ञाना गांव के लिंक मार्ग पर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। खून से लथपथ महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की मौत से परिवार में शोक छाया है।
कस्बे के कांधला रोड़ निवासी भूरा की पत्नि सगीरन (69) रविवार को सुबह करीब 10 बजें जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई थी। उसके वापस घर न आने पर महिला के पति भूरा ने पत्नि की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी। मंगलवार को सुबह वृद्ध सगीरन का शव विज्ञाना गांव के लिंक मार्ग पर एचपी गैस गोदाम के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही सीओ विनय गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि शव खून से लथपथ था। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। खेत में कई जगह खून फैला था। पास ही खून से सनी हुई ईंट शव के पास बरामद हुई। पुलिस का मानना है कि सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या की गई है। शव का पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की तहरीर मृतका के बेटे हारून ने अज्ञात में दर्ज करवाई है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गुमशुदगी की तहरीर को हत्या की धाराओं में परिवर्तित कर लिया गया है।
डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची
जंगल में लकड़ी बीनने गई वृद्ध महिला सगीरन का शव विज्ञाना लिंक मार्ग पर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही सीओ विनय गौतम भी मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंच गई। घटना का सुराग लगाने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमा यादव ने कहा कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। जल्दी की घटना का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना में गन्ने के खेत में लापता महिला का शव मिलने पर शव की शिनाख्त करते ग्रामीण व ?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना में गन्ने के खेत में लापता महिला का शव मिलने पर विलाप करते परिजन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना के नगवा गांव में महिला की हत्या की सूचना पर एकत्र परिवार व मायके से आई महिलाए?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना के नगवा गांव में महिला की हत्या की सूचना पर एकत्र ग्रामीण व पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन