{"_id":"6a197f0102690b0d040628ee","slug":"missing-rockys-family-suspects-murder-and-concealment-of-body-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-172351-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लापता रॉकी के परिजनों ने जताया हत्या कर शव छिपाने का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लापता रॉकी के परिजनों ने जताया हत्या कर शव छिपाने का शक
विज्ञापन
- युवक की पत्नी व सौतेले बेटे पर जताया शक
- 48 घंटे में खुलासे का एसएसपी ने दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ा आस्सा गांव से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए विकसित उर्फ रॉकी का अभी तक पता नहीं चला है। परिजनों में सिखेड़ा पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे परिजनों ने युवक की पत्नी और सौतेले बेटे पर हत्या कर शव छिपाने का शक जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
लापता युवक के पिता मगन सिंह दर्जनों ग्रामीणों व परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी को बताया कि युवक 18 मई से लापता है। उसे उसकी पत्नी रेणू अपने साथ ऋषिकेश जाना बता कर लेकर गई थी। इसके बाद से युवक घर नहीं लौटा। सिखेड़ा थाना पुलिस शिकायत के बावजूद उसे तलाश नहीं कर रही है।
कई दिन बीत चुके हैं, यदि पुलिस गंभीरता दिखाती तो युवक का सुराग मिल सकता था। एसएसपी को बताया कि युवक व महिला दोनों की ही यह दूसरी शादी हैै। युवक की पत्नी रेणु लगातार बयान बदल रही थी। उसके बड़ौत स्थित घर पर अब ताला लगा है। उसका व उसके पहले पति के बेटे व बेटी का मोबाइल भी बंद है।
विज्ञापन
परिजनों ने युवक की पत्नी, बेटे पर हत्या कर शव छिपाने का शक जताया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि हर पहलू पर जांच कर 48 घंटे के भीतर खुलासे किया जाएगा। उन्होंने सीओ नई मंडी राजू कुमार साव को जांच सौंपी दी। एसएसपी ने नई मंडी सीओ व एसओ सिखेड़ा से भी मामले की जानकारी ली। एसएसपी से मिलने वालों में मास्टर ऋषिपाल, चौधरी गुरदयाल, प्रवीण चौधरी, मिंटू, सुशील, कुलदीप व अन्य मौजूद रहे।
-- -- -
पंकज ऐरन