फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Miscreants in a car looted three bike riders

Muzaffarnagar News: कार सवार बदमाशों ने तीन बाइक सवारों से की लूटपाट

Sun, 25 May 2025 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Miscreants in a car looted three bike riders
छपार/पुरकाजी। बरला बसेड़ा मार्ग पर सुबह के समय वेगनआर कार सवार बदमाशों ने अलग-अलग तीन बाइक सवारों से हजारों रुपये की नगदी, मोबाइल व आवश्यक कागजात लूट लिए। विरोध करने पर उनकी पिटाई की और कपड़े फाड़ डाले। बदमाशों ने ट्रकों को भी रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन



शनिवार को बरला-बसेड़ा मार्ग पर सुबह आठ बजे एक वेगन आरकार सवार तीन बदमाश एक बाग के पास खड़े थे। गांव बसेड़ा निवासी पोपिन बाइक से मुजफ्फरनगर जा रहा था। जब वह बाग के पास पहुंचा तो उसे रोककर बाइक के कागज, कुछ रुपये व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव नगला दुहेलली निवासी असलम बाइक से बरला जा रहा था। बदमाशों ने उसे रोककर 5 हजार रुपये नकद, मोबाइल व कागजात लूट लिए। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर कपड़े फाड़ डाले।
विज्ञापन

गांव ताजपुर निवासी रामकुमार बाइक से अपने खेत पर जा रहा था, उसे रोककर डेढ़ सौ रुपये व आधार कार्ड, पैन कार्ड लूट लिए। विरोध करने पर पिटाई की। इसके बाद लकड़ी से लदे ट्रकों को रोकने का प्रयास किया। चालकों ने ट्रक नहीं रोके ओर बरला अड्डे पर पहुंचकर लोगों को बताया। खेत में काम कर रहे किसी किसान ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाश बरला की ओर फरार हो गए। सीओ सदर देवव्रत वाजपेई का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, लूट का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed